1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूरो 2016: हिंसक भिड़ंत के लिए जेल पहुंचे इंग्लैण्ड के प्रशंसक

यूरो 2016: हिंसक भिड़ंत के लिए जेल पहुंचे इंग्लैण्ड के प्रशंसक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 15, 2016 09:09 pm IST,  Updated : Jun 15, 2016 09:09 pm IST

फ्रांस की एक अदालत ने इंग्लैंड के छह फुटबाल प्रशंसकों को कैद की सजा सुनाई है। यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में शनिवार को इंग्लैंड और रूस के बीच हुए मुकाबले के दौरान और बाद में हिंसक भिड़ंत मामले में संलिप्तता के लिए यह सजा सुनाई गई है।

england football fans during violence- India TV Hindi
england football fans during violence

मार्सेली: फ्रांस की एक अदालत ने इंग्लैंड के छह फुटबाल प्रशंसकों को कैद की सजा सुनाई है। यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में शनिवार को इंग्लैंड और रूस के बीच हुए मुकाबले के दौरान और बाद में हिंसक भिड़ंत मामले में संलिप्तता के लिए यह सजा सुनाई गई है।

इन पुरुषों को सोमवार को मार्सेली अदालत में एक पांच घंटे के सत्र के बाद दोषी ठहराया गया था। इन सभी को पुलिस तथा प्रतिद्वंद्वी टीम के समर्थकों पर बोतलें फेंकने के लिए एक और तीन माह कैद की सजा दी गई है।

ये भी पढ़ें-

अदालत ने साथ ही फ्रांस के एक व्यक्ति को एक साल और आस्ट्रिया के एक व्यक्ति को पांच माह कैद की सजा सुनाई गई है। इन दोनों को तीन दिन चली हिंसक भिड़ंत में संलिप्तता के लिए यह सजा दी गई है।

मार्सेली के मुख्य अभियोजक ब्रिसे रोबिन ने संवादतताओं को बताया कि इस हिंसक भिड़ंत में किसी भी रूसी प्रशंसक को सजा नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि दो रूसी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

रोबिन ने इससे पहले कहा था कि इस दिन दिवसीय हिंसक भिड़ंत के पीछे अत्यधिक शीर्ष स्तर पर प्रशिक्षित रूसी समर्थकों का हाथ था, जिसमें 35 लोग घायल हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल