1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टिटे के समर्थन में पेले, डुंगा का भी किया बचाव

टिटे के समर्थन में पेले, डुंगा का भी किया बचाव

ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी पेले ने ब्राजील फुटबाल टीम के नए कोच टिटे के चुनाव का समर्थन किया है। उन्होंने कोरिंथियंस के पूर्व कोच को ब्राजील की फुटबाल टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प बताया है।

pele- India TV Hindi
pele

रियो डी जेनेरियो: ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी पेले ने ब्राजील फुटबाल टीम के नए कोच टिटे के चुनाव का समर्थन किया है। उन्होंने कोरिंथियंस के पूर्व कोच को ब्राजील की फुटबाल टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प बताया है।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, टिटे को बुधवार को टीम का कोच नियुक्त किया गया था। वह पूर्व कोच डुंगा का स्थान लेंगे। डुंगा को कोपा अमेरिका के 100वें संस्करण में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कोच पद से हटा दिया गया था।

ये भी पढ़ें-

ब्राजील के तटीय शहर सांतोस में स्थित पेले संग्रहालय में पेले ने संवाददाताओं से कहा, "टिटे एक बेहद भरोसेमंद इंसान हैं। राष्ट्रीय टीम के लिए वह उपयुक्त शख्स हैं।"

टिटे के समर्थन के साथ ही पेले ने कोपा कप में टीम के खराब प्रदर्शन का खामियाज़ा भुगत रहे डुंगा के साथ सहानुभूति भी जताई और कहा है कि टीम के बुरे प्रदर्शन के लिए डुंगा बिल्कुल जिम्मेदार नहीं हैं, उन्होंने अपना काम पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ किया है।

पेले ने कहा, "डुंगा की आलोचना करना सही नहीं है। उन्हें इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। टीम को तैयारी करने का ज्यादा समय नहीं मिला। एक टूर्नामेंट से दूसरे टूर्नामेंट तक टीम काफी बदल जाती है।"