1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मोहम्मद अली मेरे आदर्श, हीरो थे: पेले

मोहम्मद अली मेरे आदर्श, हीरो थे: पेले

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 07, 2016 12:49 pm IST,  Updated : Jun 07, 2016 12:49 pm IST

रियो डी जेनेरियो: ब्राजील फुटबॉल जगत के दिग्गज खिलाड़ी पेले उर्फ ब्लैक पर्ल ने दिवंगत मुक्केबाज मोहम्मद अली को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपना दोस्त, आदर्श और हीरो बताया। पेले ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया,

 muhammad-ali-pele- India TV Hindi
muhammad-ali-pele

रियो डी जेनेरियो: ब्राजील फुटबॉल जगत के दिग्गज खिलाड़ी पेले उर्फ ब्लैक पर्ल ने दिवंगत मुक्केबाज मोहम्मद अली को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपना दोस्त, आदर्श और हीरो बताया।

पेले ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "खेल जगत को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। अली मेरे दोस्त, मेरे आदर्श और हीरो थे।"

 
रिंग में बटरफ्लाई (तितली) के नाम से मशहूर लेजेंड हेवीवेट मुक्केबाजी चैम्पियन मोहम्मद अली पिछले 32 सालों से पार्किंसन बीमारी से ग्रस्त थे और शुक्रवार को उनका निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।

फुटबॉल खिलाड़ी ने कहा, "हमने कई पल साथ बिताए और इतने वर्षो में एक-दूसरे से अच्छे ताल्लुक रहे। यह दुख बहुत बड़ा है। मैं उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूं। मैंने उनके परिवार के समक्ष अपनी शोक संवेदनाएं जाहिर की हैं।"

अली के परिवार के एक प्रवक्ता ने कहा कि तीन बार हेवीवेट चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाले मुक्केबाज ने शुक्रवार को एरिजोन के फीनिक्स में एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

पेले 1958, 1962 और 1970 में फुटबॉल विश्व कप जीतने वाली ब्राजील टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं अली ने 1960 में ओलम्पिक में स्वर्ण पदक और 1964, 1974 और 1978 में विश्व हेवीवेट खिताब जीते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल