1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऋषि रेड्डी ने जीता एआईटीए पुरुष चैम्पियनशिप का खिताब

ऋषि रेड्डी ने जीता एआईटीए पुरुष चैम्पियनशिप का खिताब

कर्नाटक के ऋषि रेड्डी ने फाइनल में गुजरात के माधविन कामथ को हरा अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) पुरुष चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। 

<p>ऋषि रेड्डी ने जीता...- India TV Hindi
Image Source : GETTY ऋषि रेड्डी ने जीता एआईटीए पुरुष चैम्पियनशिप का खिताब

बेंगलुरू| कर्नाटक के ऋषि रेड्डी ने फाइनल में गुजरात के माधविन कामथ को एक आसान मैच में हरा अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) पुरुष चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। रेड्डी ने यह यह मैच 6-3, 6-2 से अपने नाम किया। रेड्डी को ईनामी राशि के तौर पर एक लाख रुपये मिले हैं।

भारत वापसी के बाद रहाणे ने किया ऐसा की सोशल मीडिया पर फैंस बोले, 'एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे'

रेड्डी ने द्रविड़-पादुकोण अकादमी में खेले गए मैच के बाद कहा, "जहां तक मेरे खेल की बात है तो यह सप्ताह मेरे लिए शानदार रहा है। मैंने अपनी कुछ गलतियों पर काम किया है जो मैं पिछले सप्ताह कर रहा था और इसने मुझे टूर्नामेंट जीतने में मदद की।"