1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत वापसी के बाद रहाणे ने किया ऐसा की सोशल मीडिया पर फैंस बोले, 'एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे'

भारत वापसी के बाद रहाणे ने किया ऐसा की सोशल मीडिया पर फैंस बोले, 'एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे'

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 23, 2021 09:55 am IST,  Updated : Jan 23, 2021 10:02 am IST

रहाणे के केक नहीं काटने के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर उनकी अब जमकर तारीफ हो रही है और लोग उनकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

Ajinkya Rahane, Rahane kangaroo cake, Border-Gavaskar trophy, brisbane, cake, chocolate, chocolate c- India TV Hindi
Ajinkya Rahane Image Source : PTI

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिसबेन में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में तीन विकेट से जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को अपने पास बरकरार रखा। इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी जब वापस भारत लौटे तो उनका भव्य स्वागत किया गया।

आखिर के तीन मैचों में टीम की कप्तानी करने वाले रहाणे जब अपने घर पहुंचे तो वहां लोगों उनके लिए कुछ खास इंतजाम कर रखा था। उनके सोसाइटी के लोगों उनके लिए रेड कार्पेट बिछा रखा था साथ ही एक बड़ा सा केक भी लाया गया था जिस पर कंगारु की आकृति बनी हुई थी।

आपको बता दें कि केक को एक क्रिकेट पिच का आकार दिया गया था। केक के ऊपर एक कंगारू भारतीय तिरंगे को लेकर बैठा हुआ था लेकिन रहाणे को यह पसंद नहीं आया। वह विरोधी टीम का अपमान नहीं करना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने केक काटने से मना कर दिया और कहा कि उसे बांट दिया जाए।

रहाणे के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर उनकी अब जमकर तारीफ हो रही है और लोग उनकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली ने टीम की कप्तानी की थी। इस मैच में भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 36 रन के स्कोर ऑलआउट हो गई थी और 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच यह मैच एडिलेड में पिंक बॉल से खेला गया था।

वहीं पहले टेस्ट मैच के बाद कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर वापस भारत आ गए। इसके बाद बाकी के तीन टेस्ट मैचों में अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया की कमान संभाली। रहाणे की कप्तानी में टीम ने दो टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल