बारासात के निकट स्टेडियम का नाम माराडोना के नाम पर
बारासात के निकट स्टेडियम का नाम माराडोना के नाम पर
Bhasha
Published : Nov 28, 2020 08:18 am IST, Updated : Nov 28, 2020 08:18 am IST
तीन साल पहले कोलकाता के दौरे पर माराडोना ने बारासात (कोलकाता से करीब 35 किमी दूर) कादम्बगाची में ‘आदित्य स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स’ में स्कूली बच्चों के साथ एक फुटबॉल क्लिनिक आयोजित किया था।
Image Source : GETTY IMAGESStadium near Barasat named after legendary Diego Maradona
कोलकाता। बारासात के निकट स्टेडियम का नाम शुक्रवार को डिएगो माराडोना के नाम पर रखा गया जहां यह महान खिलाड़ी भारत में फुटबॉल क्लिनिक आयोजित कराने के लिये आया था। अर्जेंटीना के इस महान फुटबॉलर का बुधवार को ब्यूनस आर्यस में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
तीन साल पहले कोलकाता के दौरे पर माराडोना ने बारासात (कोलकाता से करीब 35 किमी दूर) कादम्बगाची में ‘आदित्य स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स’ में स्कूली बच्चों के साथ एक फुटबॉल क्लिनिक आयोजित किया था।
आदित्य ग्रुप के चेयरमैन अनिर्बान आदित्य ने पीटीआई से कहा,‘‘इस स्टेडियम को अब ईडन गार्डन्स के आकार के क्रिकेट स्टेडियम में तब्दील कर दिया गया है और हमने इसे ‘डिएगो माराडोना आदित्य स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स क्रिकेट स्टेडियम’ नाम दिया है।’’
उन्होंने कहा,‘‘अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर के नाम पर यह पहला क्रिकेट स्टेडियम है। हमारे पास चेंजिंग रूम में माराडोना की एक विशेष यादगार चीज है। माराडोना ने जिस सीट और कपड़े का हैंगर का इस्तेमाल किया था, उसे उनकी आटोग्राफ की हुई 10 नंबर की जर्सी के साथ सुरक्षित रखा जायेगा। ’’