टोक्यो ओलंपिक का आयोजन इस साल का सबसे अहम कार्य - थॉमस बाक
टोक्यो ओलंपिक का आयोजन इस साल का सबसे अहम कार्य - थॉमस बाक
IANS
Published : Jan 02, 2021 06:08 pm IST, Updated : Jan 02, 2021 06:08 pm IST
एक साल तक स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक की चर्चा में बाख ने कहा कि हमें टोक्यो ओलंपिक को एक ऐसा अविस्मरणीय ओलंपिक बनाना चाहिये, जिसमें भाग लेने वाले सभी व्यक्ति सुरक्षित हों।
Image Source : GETTY IMAGESTokyo Olympics organized this year's most important task - Thomas Bach
बीजिंग। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने वर्ष 2021 के पहले दिन भाषण दिया। उनके अनुसार टोक्यो ओलंपिक और पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन साल 2021 में सबसे महत्वपूर्ण बात होगी।
एक साल तक स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक की चर्चा में बाख ने कहा कि हमें टोक्यो ओलंपिक को एक ऐसा अविस्मरणीय ओलंपिक बनाना चाहिये, जिसमें भाग लेने वाले सभी व्यक्ति सुरक्षित हों।
साथ ही बाख ने इस बात पर जोर दिया कि वर्ष 2021 से हमें पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक की तैयारी पर भी ध्यान देना होगा। पेइचिंग में सभी तैयारी कार्य योजनानुसार किये जा रहे हैं। हमने चीनी साझेदारों व दोस्तों का वचन व संकल्प देखा है।
गौरतलब है कि वर्ष 2020 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने सिलसिलेवार गतिविधियों का आयोजन किया है। उसने शक्तिशाली बनने, सक्रिय बनने और स्वस्थ बनने का आह्वान किया। साथ ही उसने विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ समान स्वास्थ्य के मुद्दे पर सहयोग भी किया है।