1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL टीम ओडिशा एफसी से जुड़े अनुभवी गोलकीपर कमलजीत सिंह

ISL टीम ओडिशा एफसी से जुड़े अनुभवी गोलकीपर कमलजीत सिंह

आईएसएल में एफसी पुणे सिटी (अब हैदराबाद एफसी) की ओर से खेलने से पहले कमलजीत स्पोर्टिंग क्लब डि गोवा और मिनर्वा पंजाब एफसी का हिस्सा रह चुके हैं।

Football- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Football

भुवनेश्वर| ओडिशा एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें टूर्नामेंट से पहले मंगलवार को भारतीय गोलकीपर कमलजीत सिंह के साथ करार की घोषणा की। चौबीस साल के कमलजीत इससे पहले हैदराबाद एफसी की ओर से खेल चुके हैं।

कमलजीत कोच इगोर स्टीमाक के मार्गदर्शन में किंग्स कप, इंटरकांटिनेंटल कप और पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफायर में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। कमलजीत ने कहा, ‘‘मुझ में रुचि दिखाने के लिए मैं क्लब प्रबंधन का आभारी हूं। मैं भुवनेश्वर में खेलने को लेकर उत्साहित हूं और उम्मीद करता हूं कि मैं टीम के प्रदर्शन में योगदान दे पाऊंगा।’’

ये भी पढ़े : भारत के शीर्ष गोल्फर के साथ 11 जून को चैरिटी मैच में हिस्सा लेंगे कपिल देव

आईएसएल में एफसी पुणे सिटी (अब हैदराबाद एफसी) की ओर से खेलने से पहले कमलजीत स्पोर्टिंग क्लब डि गोवा और मिनर्वा पंजाब एफसी का हिस्सा रह चुके हैं।