आई लीग : आइजोल एफसी और इंडियन एरोज के बीच होगी टक्कर
आई लीग : आइजोल एफसी और इंडियन एरोज के बीच होगी टक्कर
Bhasha
Published : Jan 23, 2021 08:57 pm IST, Updated : Jan 23, 2021 08:57 pm IST
आई लीग के मौजूदा सत्र में पहली जीत दर्ज करने वाली आइजोल एफसी रविवार को जब इंडियन एरोज से खेलेगी तो उसका नजरें जीत की लय कायम रखने पर लगी होंगी।
Image Source : TWITTER/AIZAWL FCAizawl FC
कल्याणी। आई लीग के मौजूदा सत्र में पहली जीत दर्ज करने वाली आइजोल एफसी रविवार को जब इंडियन एरोज से खेलेगी तो उसका नजरें जीत की लय कायम रखने पर लगी होंगी। गोकुलम केरल एफसी को हराकर आइजोल ने पहले अंक बनाये हैं। उसके नये कोच यान लॉ ने कहा कि यह लय बनाये रखना जरूरी है।
उन्होंने कहा,‘‘हीरो आई लीग में लगातार अच्छा प्रदर्शन अहम है। हम कल जीत गए तो तालिका में दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आईलीग का प्रारूप ऐसा है कि लगातार अच्छे प्रदर्शन पर फायदा मिलता है।’’
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की डेवलपमेंटल टीम इंडियन एरोज को पिछले मैच में नेरोका ने 4-0 से हराया था। अभी तक एक भी अंक हासिल नहीं कर सकी यह टीम आखिरी स्थान पर है।