Asian Games 2026 Live Updates: शूटिंग में महिलाओं की 50m राइफल 3 पोजीशन में आया सिल्वर मेडल, कुल पदक हुए 25
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट सावन बरवाल ने मैराथन में कमाल दिखाते हुए जहां सिल्वर मेडल को अपने नाम किया तो वहीं शूटिंग में महिलाओं की 50m राइफल 3 पोजीशन में भारत ने जीता सिल्वर मेडल जीता है।

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 26 सितंबर का दिन काफी अहम रहने वाला है, जिसकी शुरुआत काफी शानदार रही है। भारतीय एथलीट सावन बरवाल पुरुषों की मैराथन में 2:11:37 के नए नेशनल रिकॉर्ड और अपने अब तक के सबसे अच्छे समय के साथ सिल्वर मेडल जीता है। बरवाल 35 किमी के निशान तक आगे रहने वाले ग्रुप में शामिल थे, लेकिन आखिरी सात किलोमीटर में उन्होंने बढ़त बना ली और चीन के पेइयू फेंग से 36 सेकेंड पहले रेस पूरी की तो वहीं जापान के इचिताका यामाशिता ने 2:10:49 के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जो बरवाल से 48 सेकेंड आगे थे। 1982 के एशियाई खेलों में होसुर कुकप्पा सीताराम के ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने के बाद से मैराथन में भारत का यह पहला मेडल है। वहीं शूटिंग में महिलाओं की 50m राइफल 3 पोजीशन में भारत ने जीता सिल्वर मेडल जीता है जिसमें तिलोत्तमा सेन, विदार्सा विनोद और आशी चौकसे ने कमाल दिखाया। अब भारत के कुल पदकों की संख्या 25 हो गई है, जिसमें 2 गोल्ड, 11 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
कबड्डी में महिलाओं और पुरुषों से गोल्ड की उम्मीद
जापान के आईची नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला और पुरुष दोनों ही कबड्डी टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें अब उनसे गोल्ड जीतने की उम्मीद की जा रही है। महिलाओं का कबड्डी के इवेंट में गोल्ड मेडल मुकाबला ईरान की टीम के साथ भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 पर होगा। महिला टीम का सेमीफाइनल तक का सफर अजेय देखने को मिला है, जिसमें उनके फॉर्म को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि वह गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब होंगी। वहीं भारतीय पुरुष टीम भी अपना गोल्ड मेडल मुकाबला आज ही खेलेगी, जिसमें उसका सामना ईरान की टीम से होगा और इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 पर होगी।
अनाहत सिंह और अभय सिंह पर रहेंगी नजरें
इस बार एशियन गेम्स 2026 में स्क्वैश के इवेंट में भी पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है, जिसमें महिलाओं के सिंगल्स में अनाहत सिंह शानदार प्रदर्शन दिखाने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर चुकी हैं, जहां पर 26 सितंबर को उनका सामना जापान की सातोमी वातानबे से होगा और यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:35 पर शुरू होगा। वहीं भारतीय पुरुष स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान का सामना करेंगे, जिसमें इस सेमीफाइनल मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 11:15 पर होगी। वहीं इसके अलावा एथलेटिक्स और शूटिंग में भी कई मेडल इवेंट्स होंगे जिसको लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
Live updates : Asian Games 2026 day 7 Live Updates 26 September
-
September 26, 2026 9:11 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
शूटिंग में महिलाओं की 50m राइफल 3 पोजीशन में भारत ने जीता सिल्वर मेडल
तिलोत्तमा सेन, विदार्सा विनोद और आशी चौकसे के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शूटिंग में अपना 11वां पदक जीत लिया है। भारतीय तिकड़ी ने 1763 अंक हासिल किए और दूसरी पोजीशन पर रहते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इस इवेंट में चीन ने शीर्ष स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है। मेडल टैली में अब भारत के कुल 25 पदक हो गए हैं।
-
September 26, 2026 8:49 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
एथलेटिक्स में पुरुषों की 200 मीटर हीट में अनिमेश कुजूर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में पुरुषों की 200 मीटर हीट में अनिमेश कुजूर ने 21.10 सेकेंड में अपनी हीट जीती और वह आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच गए।
-
September 26, 2026 8:37 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
डेकाथलॉन में शॉट पुट के बाद तेजस्विन तीसरे नंबर पर
डेकाथलॉन में शॉट पुट में तेजस्विन अपने 13.16 मीटर के बेस्ट प्रदर्शन में सुधार नहीं कर पाए और इस इवेंट में 677 पॉइंट्स के साथ शॉट पुट खत्म किया। उनके कुल 2484 पॉइंट्स हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं। जिसमें दूसरे स्थान पर मौजूद जापान के युमा मारुयामा से चार पॉइंट्स और पहले स्थान पर मौजूद चीन के चेन जिंगहुआ से 40 पॉइंट्स पीछे हैं। तौफीक का डेकाथलॉन थोड़ा निराशाजनक रहा क्योंकि वह सिर्फ 10.76 मीटर का बेस्ट थ्रो ही कर पाए। अब तक उनके कुल 2290 पॉइंट्स हैं और वह 9वें स्थान पर हैं।
-
September 26, 2026 8:35 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
स्क्वैश में मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल मुकाबला
स्क्वैश के बड़े दिन की शुरुआत हो रही है जिसमें कई बड़े सेमीफाइनल मुकाबले होने हैं। सबसे पहले जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार का मुकाबला हांगकांग के तांग मिंग होंग और ली का यी की जोड़ी से होगा।
-
September 26, 2026 8:34 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आर्चरी में पुरुषों के रिकर्व क्वालिफिकेशन की हुई शुरुआत
धीरज बोम्मादेवारा ने अपनी छाप छोड़ी है और पुरुषों की रिकर्व आर्चरी में खुद को सबसे मजबूत दावेदार के तौर पर साबित किया है। धीरज ने क्वालिफाइंग राउंड में 698 का स्कोर करके एशियन गेम्स में रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकर्व आर्चरी क्वालिफाइंग में एक नया नेशनल रिकॉर्ड भी है, वह सबसे आगे रहे जबकि नीरज चौहान 20वें और यशदीप 25वें स्थान पर रहे। आर्चरी में क्वालिफाइंग स्कोर के आधार पर कोई टीम मेडल नहीं दिया जाता है। पुरुषों के टीम इवेंट में अभी पूरा नॉकआउट मुकाबला बाकी है, जिसमें भारत तीसरी सीड के तौर पर उतरेगा। धीरज व्यक्तिगत इवेंट में टॉप सीड के तौर पर उतरेंगे।
-
September 26, 2026 8:25 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आर्चरी में कंपाउंड क्वालिफिकेशन में चिकिता सबसे आगे
कंपाउंड आर्चरी से अच्छी खबर आ रही है, जहां 21 साल की चिकिता तनिपर्थी ने महिलाओं की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में कुल 705 (720 में से) अंक हासिल करके टॉप किया है। इसका मतलब है कि वह महिलाओं की कंपाउंड आर्चरी में टॉप सीड होंगी। अनुभवी ज्योति सुरेखा वेन्नम का प्रदर्शन मुश्किल भरा रहा उन्होंने कुल 699 अंक बनाए और 13वें स्थान पर रहीं। 17 साल की पृथिका प्रदीप ने 695 अंक बनाए और 23वें स्थान पर रहीं। आर्चरी में क्वालिफिकेशन से ही आपके ब्रैकेट तय होते हैं, इसलिए जल्द ही ड्रॉ जारी किया जाएगा।
-
September 26, 2026 8:18 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
एथलेटिक्स में डेकाथलॉन में शॉट पुट इवेंट की हुई शुरुआत
एथलेटिक्स में डेकाथलॉन में शॉट पुट इवेंट में तेजस्विन शंकर अपनी पहली कोशिश में 13.16m के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अभी वह 2484 पॉइंट्स के साथ कुल मिलाकर सबसे आगे हैं, जिसमें इस थ्रो से मिले 677 पॉइंट्स भी शामिल हैं। तौफीक की पहली कोशिश में फाउल किया है।
-
September 26, 2026 8:06 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
शूटिंग में महिलाओं की 50m राइफल 3 पोजीशन फाइनल में दो भारतीय खिलाड़ी
महिलाओं की 50m राइफल 3 पोजीशन के फाइनल में दो भारतीय खिलाड़ी तिलोत्तमा सेन और विदर्शा विनोद होंगी जिन्होंने तीसरे और छठे स्थान पर रहकर क्वालिफाई किया है। तिलोत्तमा ने स्टैंडिंग राउंड में 97 और 98 के स्कोर के साथ कुल 590 अंक हासिल किए। वह दो चीनी खिलाड़ियों से पीछे रहीं, जिन्होंने 594 और 591 अंक हासिल किए। विदर्शा का स्टैंडिंग राउंड का प्रदर्शन शानदार रहा जिसमें उन्होंने 98 और 98 का स्कोर किया। नीलिंग राउंड में 193 अंक बनाने के बाद उन्होंने वापसी की और कुल 588 अंकों के साथ छठा स्थान हासिल किया। स्टैंडिंग राउंड की पहली सीरीज में 93 के स्कोर ने आशी चौकसे को काफी पीछे धकेल दिया और वह इससे उबर नहीं पाईं। अपनी आखिरी स्टैंडिंग सीरीज में उन्होंने 97 का स्कोर किया और कुल 585 अंक किए जिससे वह फाइनल में जगह नहीं बना पाईं।
-
September 26, 2026 8:03 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
तिलोत्तमा और विदार्सा टॉप-8 में, भारत सिल्वर मेडल जीतने के करीब
शूटिंग में महिलाओं की राइफल 3 पोजीशन में तिलोत्तमा सेन और विदार्सा विनोद ने स्टैंडिंग सीरीज की अच्छी शुरुआत की है वहीं आशी चौकसे की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही और वह बाकी खिलाड़ियों से पीछे हो गई हैं। फाइनल सेट के शॉट्स से पहले भारतीय टीम फिलहाल दूसरे स्थान पर है और सिल्वर मेडल जीतने के करीब है।
-
September 26, 2026 7:36 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
एथलेटिक्स में डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर एक्शन में
एथलेटिक्स में डेकाथलॉन में लॉन्ग जंप तेजस्विन शंकर का प्रदर्शन बेहतर नहीं हुआ, उनकी आखिरी जंप में फाउल रहा, लेकिन तौफीक ने अपनी आखिरी जंप में 7.37m के साथ अपना पर्सनल बेस्ट बनाया जिसमें 904 पॉइंट्स मिले। शॉट पुट (जो सुबह 7:55 बजे शुरू होगा) में तेजस्विन 1807 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं जबकि तौफीक 1759 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर हैं।
-
September 26, 2026 7:19 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टेबल टेनिस में यशस्वी घोरपड़े को राउंड 3 में करना पड़ा हार का सामना
यशस्वी घोरपड़े का टेबल टेनिस में सिंगल्स का सफर खत्म हो गया है, जिसमें उनको राउंड-3 में जापान की दुनिया की नंबर 3 खिलाड़ी मिवा हारिमोटो से 1-4 (9-11, 5-11, 11-4, 4-11, 5-11) से हार का सामना करना पड़ा।
-
September 26, 2026 7:14 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
बैडमिंटन में लक्ष्य सेन पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड से हुए बाहर
भारतीय बैडमिंटन के लिए एक और झटका लगा है क्योंकि लक्ष्य सेन पुरुष सिंगल्स मुकाबले के पहले राउंड में हार गए। उन्हें पूर्व वर्ल्ड चैंपियन लोह कीन यू ने 12-21, 21-15, 14-21 से हराया।
-
September 26, 2026 7:08 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
शूटिंग में महिलाओं की राइफल 3 पोजीशन में क्वालिफिकेशन राउंड जारी
शूटिंग में महिलाओं की राइफल 3 पोजीशन में क्वालिफिकेशन राउंड में प्रोन राउंड में आशी और विदर्शा ने शानदार 199 और तिलोत्तमा ने 198 का स्कोर किया। आशी अब दूसरे नंबर पर हैं और Xs की संख्या के आधार पर तिलोत्तमा से आगे हैं। विदर्शा 20 के आसपास की रैंकिंग से ऊपर उठकर 12वें नंबर पर आ गई हैं। अब सभी की नजरें स्टैंडिंग राउंड पर हैं, जो इंडिविजुअल फाइनल में क्वालिफाई करने और टीम मेडल दोनों के लिए अहम है। टीम स्टैंडिंग में भारत अभी दूसरे नंबर पर है और उनसे आगे चीन की टीम है।
-
September 26, 2026 6:57 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
फेंसिंग में भारतीय महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
एशियन गेम्स 2026 में फेंसिंग में महिलाओं की फॉइल टीम इवेंट के राउंड ऑफ 16 भारतीय महिला टीम ने इंडोनेशिया को 45-24 से हराने के साथ क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
-
September 26, 2026 6:48 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
बैडमिंटन में राउंड 1 में लक्ष्य सेन ने लोह कीन यू के खिलाफ दूसरा गेम जीता
लक्ष्य सेन ने लोह कीन यू के खिलाफ बैडमिंटन में राउंड 1 दूसरा गेम 21-15 से जीतकर मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया है। पहले गेम में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने शानदार वापसी की है। लक्ष्य सेन ने दूसरे गेम में बेहतरीन अटैकिंग खेल दिखाते हुए बढ़त बनाई और मुकाबले में बने रहे।
-
September 26, 2026 6:45 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टेबल टेनिस में यशस्वी घोरपड़े सिंगल्स के तीसरे राउंड में जापान की मिवा हारिमोटो का सामना करेंगी
टेबल टेनिस के आज के मुकाबले शुरू हो रहे हैं, जिसमें यशस्वी घोरपड़े महिला सिंगल्स के तीसरे राउंड के मैच में जापान की मिवा हारिमोटो का सामना करेंगी। मानुष शाह बाद में खेलेंगे और जीत का मतलब होगा कि वे क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएंगे, जो आज ही बाद में खेला जाएगा।
-
September 26, 2026 6:43 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
महिलाओं की राइफल 3-पोजीशन क्वालिफिकेशन की हुई शुरुआत
एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में महिलाओं की राइफल 3-पोजीशन क्वालिफिकेशन की हो गई है, जिसमें यहाँ घुटने के बल बैठकर यानी नीलिंग शूटिंग की सीरीज पूरी हो गई है और तिलोत्तमा सेन 197 अंकों के साथ अभी तीसरे स्थान पर हैं। आशी चौकसे 196 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं। विदर्शा विनोद के लिए यह पोजीशन थोड़ी मुश्किल रही है और वह कुल 193 अंकों के साथ थोड़ा पीछे चल रही हैं।
-
September 26, 2026 6:35 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
लक्ष्य सेन का हो रहा लोह कीन यू से सामना
बैडमिंटन में भारतीय स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन का एशियन गेम्स 2026 में पहले राउंड में सामना लोह कीन यू से हो रहा है, जिसमें उनको पहले गेम में हार का सामना करना पड़ा है। लक्ष्य ने पहला गेम लोह कीन यू के खिलाफ 21-12 के अंतर से गंवा दिया है।
-
September 26, 2026 6:31 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सावन बरवाल ने मैराथन में सिल्वर मेडल जीता
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलेटिक सावन बरवाल ने पुरुषों की मैराथन में सिल्वर मेडल जीता है। सावन बरवाल ने पुरुषों की मैराथन में 2:11:37 के नए नेशनल रिकॉर्ड और अपने अब तक के सबसे अच्छे समय के साथ सिल्वर मेडल जीता है। 1982 के एशियाई खेलों में होसुर कुकप्पा सीताराम के ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने के बाद से मैराथन में भारत का यह पहला मेडल है।