Asian Games 2026 Live Updates: अनाहत सिंह से गोल्ड की उम्मीद, एथलेटिक्स के इवेंट पर भी रहेंगी नजरें
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल के लिए 27 सितंबर का दिन काफी अहम रहने वाला है, जिसमें स्क्वैश के महिला और पुरुष दोनों ही गोल्ड मेडल मुकाबले पर नजरें रहेंगी, क्योंकि यदि भारतीय खिलाड़ी जीत हासिल करने में कामयाब होते हैं तो वह ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे।

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल के लिए 27 सितंबर का दिन काफी अहम रहने वाला है, जिसमें कई अलग-अलग खेलों के इवेंट्स में पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है। जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स के 8वें दिन सबसे ज्यादा नजरें स्क्वैश के महिला और पुरुष दोनों के गोल्ड मेडल इवेंट में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें अनाहत सिंह का मुकाबला मलेशिया की शिवसांगरी सुब्रमण्यम से होगा तो वहीं अभय सिंह मलेशिया के एनग ईन योव का सामना करेंगे। इन दोनों ही मैचों में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी को साल 2028 में होने वाले ओलंपिक का सीधा टिकट मिल जाएगा, जिसमें पहली बार स्क्वैश के इवेंट को शामिल किया गया है। अभी तक भारत के खाते में कुल 30 मेडल जुड़ चुके हैं, जिसमें 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं और भारत मेडल टैली में अब 10वें नंबर पर है।
स्क्वैश में गोल्ड जीतने से पक्का होगा ओलंपिक का टिकट
ओलंपिक 2028 में स्क्वैश के खेल को शामिल किया गया है, जिसमें एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को सीधे क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा। ऐसे में अनाहत सिंह और अभय सिंह दोनों के लिए उनके गोल्ड मेडल मैच काफी अहम रहने वाले हैं। अभय सिंह का सामना मलेशिया के एनजी ईन यो से हो रहा है, जिसमें यह गोल्ड मेडल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं युवा भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह का सामना गोल्ड मेडल मैच में मलेशिया की शिवसंगरी सुब्रमण्यम से होगा और यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।
एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग में भी मेडल की उम्मीद
आज एथलेटिक्स के भी कई मेडल इवेंट होने वाले हैं, तो वहीं वेटलिफ्टिंग के इवेंट में भी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में दिखाई देंगे। महिलाओं के 69 किग्रा वर्ग में हरजिंदर कौर मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगी। वहीं एथलेटिक्स में महिलाओं की लॉन्ग जंप मेडल इवेंट में शैली सिंह और एंसी सोजन हिस्सा लेंगी। जबकि महिलाओं की 200 मीटर मेडल इवेंट में हरिता भद्रा और उन्नति बोलैंड से पदक की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा पुरुषों की 200 मीटर मेडल इवेंट में अनिमेष कुजूर कमाल दिखा सकते हैं।
Live updates : Asian Games 2026 Live Updates Day 8 September 27th
-
September 27, 2026 8:55 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
एथलेटिक्स में डेकाथलॉन के डिस्कस थ्रो तेजस्विन शंकर का निराशाजनक प्रदर्शन
एथलेटिक्स में डेकाथलॉन के डिस्कस थ्रो में तेजस्विन शंकर अपने बेस्ट प्रदर्शन से 4 मीटर पीछे रह गए और 36.77 मीटर के थ्रो के साथ 599 पॉइंट हासिल किए। अब वह कुल स्टैंडिंग में 5869 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। चीन के चेन जिंगहुआ 5919 पॉइंट के साथ सबसे आगे हैं, जबकि जापान के युमा मारुयामा 5914 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अगले दो इवेंट - पोल वॉल्ट और जैवलिन भी तेजस्विन की ताकत नहीं हैं, जबकि मारुयामा इन दोनों में बहुत अच्छे हैं। ऐसे में तेजस्विन के गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदें अब किसी चमत्कार पर ही टिकी हैं।
-
September 27, 2026 8:43 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
एथलेटिक्स में पुरुषों की 400 मीटर हर्डल्स के फाइनल में पहुंचे संतोष कुमार तमिलरासन
एथलेटिक्स में पुरुषों की 400 मीटर हर्डल्स में संतोष कुमार तमिलरासन अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहने के साथ और फाइनल इवेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है। संतोष ने 49.61 सेकेंड का समय लिया और इस हीट से फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए।
-
September 27, 2026 8:30 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आर्चरी में कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने सेमीफाइनल में पक्की की जगह
आर्चरी में भारतीय कंपाउंड मिक्स्ड टीम साहिल जाधव और चिकिता तनिपार्थी ने कजाकिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 159-154 से जीत हासिल करने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब 30 सितंबर को सेमीफाइनल में उनका सामना थाईलैंड की जोड़ी से होगा।
-
September 27, 2026 8:11 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आर्चरी में रिकर्व मिक्स्ड टीम ने क्वार्टर फाइनल में पक्की की जगह
रिकर्व आर्चरी में भारत की मिक्स्ड टीम धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहोद ने UAE के खिलाफ 6-0 से जीत हासिल करके क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। धीरज और कुमकुम ने तीनों सेट में 40 में से 37-37 पॉइंट हासिल किए, जबकि UAE की टीम 35, 34 और 36 पॉइंट ही बना पाई। अब क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी का मुकाबला वियतनाम की जोड़ी से होगा।
-
September 27, 2026 8:09 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने क्वार्टर फाइनल में पक्की की जगह
कंपाउंड मिक्स्ड आर्चरी में भारत की मिक्स्ड टीम साहिल जाधव और चिकिता तनिपार्थी ने मंगोलिया के खिलाफ राउंड ऑफ 16 का मैच शानदार ढंग से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। साहिल और चिकिता ने 160 में से पूरे 160 अंक हासिल किए, जबकि मंगोलियाई टीम सिर्फ 146 अंक ही बना पाई। क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला कज़ाकिस्तान से होगा।
-
September 27, 2026 7:52 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
एथलेटिक्स में महिलाओं की मैराथन रेस वॉक में मंजू रानी और प्रियंका गोस्वामी
एथलेटिक्स में महिलाओं की मैराथन रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी के लगभग 9 किमी के निशान पर जल्दी डिसक्वालिफ़ाई होने के बाद, मंजू रानी 3:40:17 के समय के साथ छठे (आखिरी) स्थान पर रहीं। वह कज़ाकिस्तान की यास्मिना टोक्सानबायेवा से लगभग 18 मिनट पीछे रहीं, जिन्होंने गोल्ड मेडल जीता।
-
September 27, 2026 7:50 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
एथलेटिक्स में डेकाथलॉन में 110 मीटर हर्डल्स इवेंट हुआ
तेजस्विन शंकर ने अपनी 110 मीटर हर्डल्स हीट में तीसरा स्थान हासिल किया है उन्होंने 14.33 सेकेंड का समय लिया और 932 पॉइंट हासिल किए। चेन जिंगहुआ ने 14.01 सेकंड में 973 पॉइंट और युमा मारुयामा ने 14.00 सेकेंड में 975 पॉइंट हासिल किए। कुल मिलाकर तेजस्विन 5270 पॉइंट के साथ आगे चल रहे हैं। चेन 5223 पॉइंट के साथ दूसरे और मारुयामा 5163 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
-
September 27, 2026 7:34 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
गायत्री गोपीचंद-त्रिशा जॉली को महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल में मिली हार
बैडमिंटन में महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली को मलेशिया की पर्ली टैन-थिनाह मुरलीधरन से 18-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा है।
-
September 27, 2026 7:13 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में की शानदार वापसी
तनीषा और ध्रुव आसानी ने बैडमिंटन में मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में चीन की जोड़ी के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद दूसरे गेम में शानदार वापसी करते हुए उसे 21-18 के अंतर से अपने नाम किया और अब मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया है।
-
September 27, 2026 7:00 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
बैडमिंटन में महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली का मुकाबला शुरू
बैडमिंटन में महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन का सामना कर रही हैं। इस मैच की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही क्योंकि वह शुरुआत में 5 अंक पीछे थीं, लेकिन हाल के समय में गायत्री-त्रिशा के जाने-पहचाने अंदाज में वापसी करते हुए स्कोर 13-13 कर लिया।
-
September 27, 2026 6:47 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पहले गेम में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला को मिली हार
बैडमिंटन में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में चीन की जोड़ी का सामना कर रही है, जिसमें पहले गेम में उनको 21-14 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।
-
September 27, 2026 6:45 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
बैडमिंटन में तनीषा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में करेगी चीन की जोड़ी का सामना
बैडमिंटन में तनीषा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में चीन के दुनिया के नंबर-1 हुआंग डोंगपिंग और फेंग यान झे से भिड़ेंगे। यह मैच कोर्ट 3 में है।
-
September 27, 2026 6:42 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आर्चरी में कंपाउंड पुरुष और महिला टीम इवेंट में सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
आर्चरी में कंपाउंड पुरुष और महिला टीम इवेंट में दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। पुरुष टीम ने भूटान को 235-232 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। अब उनका मुकाबला साउथ कोरिया से होगा, जिसने ईरान के खिलाफ अपने क्वार्टर फाइनल में 240 में से 239 पॉइंट हासिल किए थे। इसलिए पुरुष कंपाउंड टीम के लिए यह मुकाबला काफी मुश्किल होने वाला है।
वहीं महिला टीम अपने क्वार्टर फाइनल में छह तीरों के पहले सेट के बाद तीन पॉइंट से पीछे चल रही थी, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए कज़ाकिस्तान को 233-230 से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला भी साउथ कोरिया से होगा, जिसने अपने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड को टाई-ब्रेक में हराया था।
-
September 27, 2026 6:39 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आर्चरी में कंपाउंड पुरुष और महिला टीम इवेंट
भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड आर्चरी टीमें आज सुबह UAE और मंगोलिया के खिलाफ जीत के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। पुरुष टीम में साहिल जाधव, गणेश मणि रत्नम और कुशल दलाल ने UAE पर 235-215 से आसान जीत दर्ज की और आज बाद में भूटान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला तय किया।
वहीं महिला वर्ग में चिखिता तनिपार्थी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और पृथिका प्रदीप की टीम के लिए मंगोलिया के खिलाफ मुकाबला जीता उन्होंने 15 अंकों के बड़े अंतर 238-223 से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जहां भारत का मुकाबला कजाकिस्तान से होगा।