A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open 2025: कार्लोस अल्कारेज और यानिक सिनर के बीच होगा फाइनल, वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग पर भी दोनों प्लेयर्स की नजरें

US Open 2025: कार्लोस अल्कारेज और यानिक सिनर के बीच होगा फाइनल, वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग पर भी दोनों प्लेयर्स की नजरें

US Open 2025: साल 2025 के आखिरी ग्रैंड स्लैम के पुरुष सिंगल्स फाइनल मुकाबले में कार्लोस अल्कारेज और यानिक सिनर के बीच भिड़ंत होगी। दोनों ही प्लेयर्स का सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

Carlos Alcaraz vs Jannik Sinner- India TV Hindi
Image Source : AP कार्लोस अल्कारेज बनाम जैनिक सिनर

यूएस ओपन 2025 के पुरुष सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-1 और नंबर-2 खिलाड़ी के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। यानिक सिनर और कार्लोस अल्कारेज के बीच होने वाले इस मैच के परिणाम पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें जो भी खिलाड़ी साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम को जीतेगा वह रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर रहेगा। यानिक सिनर और कार्लोस अल्कारेज के बीच फाइनल मैच 7 सितंबर को आर्थर ऐश स्टेडियम में खेला जाएगा।

अल्कारेज ने सेमीफाइनल मैच में दी नोवाक जोकोविच को मात

कार्लोस अल्कारेज का यूएस ओपन 2025 में अभी तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें सेमीफाइनल में उनका सामना दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से हुआ जिसे उन्होंने तीन सेटों तक चले मुकाबले को 3-0 से अपने नाम किया। इस मैच के पहले सेट को अल्कारेज ने 4-6 से अपने नाम किया। वहीं दूसरा मुकाबला टाई ब्रेकर तक गया जिसको अल्कारेज ने 6-7 (4-7) से जीतने में कामयाबी हासिल की। इस मुकाबले के आखिरी सेट को अल्कारेज ने एकतरफा तरीके से अपने नाम किया और 2-6 से जीतने के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया। अभी तक यूएस ओपन 2025 में अल्कारेज ने एक भी सेट में हार का सामना नहीं किया है।

यानिक सिनर ने ऑगर अलियासिमे को दी सेमीफाइनल में मात

वर्ल्ड नंबर-1 मौजूदा खिलाड़ी इटली के यानिक सिनर का सेमीफाइनल मैच में सामना कनाडा के खिलाड़ी ऑगर अलियासिमे से हुआ। चार सेट तक चले इस मैच को सिनर ने 3-1 से जीता। पहले सेट में सिनर ने शानदार खेल दिखाते हुए 6-1 से जीता, दूसरे सेट में सिनर को 6-3 से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे सेट में सिनर ने फिर से शानदार वापसी करने के साथ 6-3 से जीता और आखिरी सेट को सिनर ने 6-4 से जीतने के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया।

ये भी पढ़ें

Asia Cup 2025: बल्लेबाजों के लिए सिर दर्द बनेगा ये गेंदबाज, टी-20 में चारों ओवर फेंक चुका है मेडन

जोस बटलर ने कर दिया बड़ा कमाल, इस मामले में कर ली इयान बेल की बराबरी