A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FIFA World Cup से पहले रोनाल्डो का रोने का VIDEO हुआ वायरल, तीन साल की कड़ी मेहनत अब लाई रंग

FIFA World Cup से पहले रोनाल्डो का रोने का VIDEO हुआ वायरल, तीन साल की कड़ी मेहनत अब लाई रंग

दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो जो फीफा वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले सऊदी प्रो लीग अल नस्र की तरफ से खेल रहे थे उन्होंने 22 मई को दमाक के खिलाफ हुए मुकाबले में अपनी टीम को 4-1 से जीत दिलाने के बाद काफी भावुक दिखाई दिए।

Cristiano Ronaldo- India TV Hindi
Image Source : AFP क्रिस्टियानो रोनाल्डो

एक तरफ जहां खेल प्रेमियों को 12 जून से शुरू होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने का इंतजार काफी बेसब्री से है तो वहीं इसी बीच दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रोते हुए एक वीडियो सामने आया है। फुटबॉल वर्ल्ड कप से ठीक पहले रोनाल्डो सऊदी प्रो लीग में अल-नस्र क्लब की तरफ से खेलते हुए उसे पहला खिताब जिताने में 22 मई को सफल हुए। रोनाल्डो इस मुकाबले में जीत के बाद मैदान पर काफी भावुक दिखाई दिए जिसमें वह अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख सके और रोने लगे। दरअसल क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस क्लब के साथ साल 2023 में जुड़े थे, जिसमें टीम लगातार खिताब जीतने से चूक रही थी लेकिन अब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद रोनाल्डो अपनी टीम को विजेता बनाने में कामयाब रहे हैं।

अल नस्र ने दमाक को 4-1 से मात देकर हासिल की पहली पोजीशन

सऊदी प्रो लीग में अल नस्र क्लब जिसका हिस्सा क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं उनका 22 मई को रियाद के अलअव्वल पार्क में दमाक से मुकाबला था। इस मैच का पहला गोल खेल के 33वें मिनट में अल नस्र की तरफ से सादिओ माने ने किया तो वहीं 51वें मिनट में दूसरा गोल किंग्सले कोमन की तरफ से आया जिसके दम पर अल नस्र ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। दमाक की तरफ से मुकाबले का पहला गोल 57वें मिनट में मोर्ले स्लैया की तरफ से और मैच 2-1 पर आ गया। यहां से क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जादू देखने को मिला जिन्होंने मुकाबले को एकतरफा करने में अहम भूमिका अदा की और खेल के 62वें और फिर 80वें मिनट में गोल करने के साथ अल नस्र को 4-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

अल नस्र ने इस मैच में जीत के साथ सऊदी प्रो लीग 34 मैचों में 86 अंकों के साथ पहली पोजीशन को हासिल किया और इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं हारने वाली अल-हिलाल क्लब से 2 अंकों की बढ़त भी बना ली। इस सीजन में क्रिस्टियानो रोनाल्डो 29 गोल करने में कामयाब रहे।

अब फीफा वर्ल्ड कप में रोनाल्डो पर रहेगी सभी की नजरें

अल नस्र को उसका पहला सऊदी टाइटल जिताने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो जहां काफी भावुक दिखाई दिए तो वहीं अब सभी की नजरें आगामी फुटबॉल वर्ल्ड कप पर हैं, जिसमें वह पहली बार पुर्तगाल को चैंपियन बनाने में कामयाब हो पायेंगे या नहीं। पुर्तगाल की टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-K में जगह मिली है जिसमें उसे अपना पहला मुकाबला 17 जून को खेलना है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो अभी फुटबॉल की दुनिया में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं जिसमें उनके नाम कुल 974 गोल दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें

विनेश फोगाट को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार

Carlos Alcaraz: फ्रेंच ओपन के बाद विंबलडन से भी हटे कार्लोस अल्कारेज, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला