CWG 2022 India Medal Tally: भारत ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन दो ऐतिहासिक मेडल अपने नाम किए। पैरा पावरलिफ्टिंग में जहां सुधीर ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर ने चांदी पर अपना कब्जा जमा लिया। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी स्पर्धा में इतिहास रचा और गोल्ड व सिल्वर क्रमश: जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने। इसी के साथ दिन के अंत पर भारत के पदकों की संख्या 20 हो गई लेकिन पदक तालिका में भारत को कोई फायदा नहीं हुआ।
भारत ने अभी तक मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 20 पदक जीते हैं। जिसमें 6 गोल्ड, 7 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत के नाम सर्वाधिक 10 मेडल अभी तक वेटलिफ्टिंग से आए हैं जिसमें तीन गोल्ड भी शामिल हैं। इन खेलों में भारत के लिए पहला गोल्ड वेटलिफ्टर और टोक्यो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने जीता था। मेडल टैली में भारत के पदकों की संख्या में जरूर इजाफा हुआ है लेकिन पोजीशन में कोई फर्क नहीं पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया अभी भी टॉप पर मौजूद है।
क्या है मेडल टैली का ताजा हाल?
| रैंक |
देश |
गोल्ड |
सिल्वर |
ब्रॉन्ज |
टोटल मेडल |
| 1 |
ऑस्ट्रेलिया |
51 |
42 |
39 |
132 |
| 2 |
इंग्लैंड |
42 |
44 |
32 |
118 |
| 3 |
कनाडा |
17 |
20 |
22 |
59 |
| 4 |
न्यूजीलैंड |
16 |
10 |
11 |
37 |
| 5 |
स्कॉटलैंड |
7 |
8 |
19 |
34 |
| 6 |
दक्षिण अफ्रीका |
7 |
7 |
8 |
22 |
| 7 |
भारत |
6 |
7 |
7 |
20 |
| 8 |
वेल्स |
4 |
4 |
10 |
18 |
| 9 |
नाइजीरिया |
4 |
2 |
5 |
11 |
| 10 |
मलेशिया |
4 |
2 |
3 |
9 |
भारत के लिए किस-किस खिलाड़ी ने जीते मेडल?
गोल्ड मेडल विजेता
- मीराबाई चानू, गोल्ड मेडल, वेटलिफ्टिंग (महिला 49 किलोग्राम वर्ग)
- जेरेमी लालरिनुंगा, गोल्ड मेडल, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 67 किलोग्राम वर्ग)
- अचिंत शिवली, गोल्ड मेडल, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 73 किलोग्राम वर्ग)
- भारतीय महिला टीम, गोल्ड मेडल, लॉन बॉल्स
- भारतीय पुरुष टीम, गोल्ड मेडल, टेबल टेनिस
- सुधीर, गोल्ड मेडल, पैरा पावर लिफ्टिंग (हेवी वेट स्पर्धा)
सिल्वर मेडल विजेता
- संकेत सरगर, सिल्वर मेडल, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 55 किलोग्राम वर्ग)
- बिंदियारानी देवी, सिल्वर मेडल, वेटलिफ्टिंग (महिला 55 किलोग्राम वर्ग)
- सुशीला देवी, सिल्वर मेडल, जूडो (महिला 48 किलोग्राम वर्ग)
- विकास ठाकुर, सिल्वर मेडल, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 96 किलोग्राम वर्ग)
- भारतीय मिक्स्ड टीम, सिल्वर मेडल, बैडमिंटन (मिक्स्ड टीम)
- तुलिका मान, सिल्वर मेडल, जूडो (महिला +78 किलोग्राम वर्ग)
- मुरली श्रीशंकर, सिल्वर मेडल, लंबी कूद (Long Jump Athletics)
ब्रॉन्ज मेडल विजेता
- गुरुराज पुजारी, ब्रॉन्ज मेडल, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 61 किलोग्राम वर्ग)
- विजय कुमार यादव, ब्रॉन्ज मेडल, जूडो (पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग)
- हरजिंदर कौर, ब्रॉन्ज मेडल, वेटलिफ्टिंग (महिला 71 किलोग्राम वर्ग)
- लवप्रीत सिंह, ब्रॉन्ज मेडल, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 109 किलोग्राम)
- सौरव घोषाल, ब्रॉन्ज मेडल, स्क्वॉश (पुरुष सिंगल्स)
- गुरदीप सिंह, ब्रॉन्ज मेडल, वेटलिफ्टिंग (पुरुष +109 किलोग्राम वर्ग)
- तेजस्विन शंकर, ब्रॉन्ज मेडल, एथलेटिक्स (पुरुष हाई जंप)