CWG 2022, DAY 8 HIGHLIGHTS: नमस्कार, इंडिया टीवी के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। बर्मिंघम में जारी 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में अभी तक वेटलिफ्टरों का बोलबाला रहा है और उन्होंने कुल 10 पदक जीते हैं। भारत के खाते में शुरू के 7 दिन में कुल 20 पदक आए हैं। इसमें छह गोल्ड, सात सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। आठवें दिन यानी शुक्रवार से रेसलिंग का आगाज हो रहा है। आज भारत के बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे स्टार रेसलर्स एक्शन में नजर आएंगे। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच भी खेला जाएगा।
दीपक पूनिया ने फाइनल बाउट में पाकिस्तानी पहलवान मोहम्मद इमान को 3-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इस जीत से भारत को नौवां स्वर्ण पदक भी मिल गया।
भारतीय पहलवान साक्षी मलिक ने महिलाओं के 62 किलो वर्ग के फ्री स्टाइल फाइनल मुकाबले में कनाडा की पहलवान को चित्त करके गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। ये भारत की झोली आया आठवां स्वर्ण पदक है।
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल फाइनल बाउट में कनाडा के लैचलन मैकलिन को 9-2 से हाराया। इस जीत के साथ पूनिया ने भारत की झोली में सातवां गोल्ड मेडल डाल दिया।
भारतीय पहलवान अंशू मलिक को महिलाओं के 57 किलो वर्ग के फ्री स्टाइल फाइनल मुकाबले में नाइजीरिया की पहलवान ओडुनायो एडिकुओरोए से 4-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद वे भारत की झोली में सिल्वर मेडल डालने में सफल रहीं।
अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय जोड़ी ने क्वॉर्टरफाइनल में इंग्लैंड की पिचफोर्ड और हो की जोड़ी को 3-2 से हराया।
भारतीय पहलवान दीपक पूनिया ने सेमीफाइनल बाउट में कनाडा के एलेक्जेंडर मूर को 3-1 से हाराया। इस जीत के साथ दीपक पूनिया ने भारत के लिए एक और सिल्वर मेडल पक्का कर दिया।
भारतीय पहलवान साक्षी मलिक ने महिलाओं का 62 किलो वर्ग के फ्री स्टाइल सेमीफाइनल मुकाबले में कैमरून की पहलवान बर्थ एमिलियेन को 10-0 से हराया। इस जीत के साथ साक्षी ने अपना सिल्वर मेडल पक्का कर लिया।
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने सेमीफाइनल बाउट में इंग्लैंड के जॉर्ज राम को 10-0 से हाराया। इस जीत के साथ पूनिया ने भारत के लिए एक और सिल्वर मेडल पक्का कर दिया।
भारतीय पहलवान अंशू मलिक ने महिलाओं का 57 किलो वर्ग के फ्री स्टाइल सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका की पहलवान नेथमी पोरुथोटगे को 10-0 से हराया। इस जीत के साथ अंशू ने अपना सिल्वर मेडल पक्का कर लिया।
दीपक पूनिया ने क्वॉर्टरफाइनल बाउट में सियरा लियोन के शेगू कासेगबामा को 10-0 से हाराया। इस जीत के साथ दीपक ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
बजरंग पूनिया ने क्वॉर्टरफाइनल बाउट में मारीशस के जीन बानडोऊ को 6-0 से हाराया। इस जीत के साथ पूनिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने अपना क्वॉर्टरफाइनल मुकाबला जीत लिया है। पूर्व ओलंपिक पदक विजेता पहलवान ने इस बाउट में इंग्लैंड की रेसलर ब्रेन को बड़ी आसानी से 10-0 से हराया।
भारतीय महिला पहलवान अंशू मलिक ने अपना क्वॉर्टरफाइनल मुकाबला जीत लिया है। अंशू ने इस बाउट में ऑस्ट्रेलिया की इरिन साइमियोनिडिस को बड़ी आसानी से 10-0 से हराया।
भारतीय टेबल टेनिस प्लेयर अचंता शरत कमल ने अपना मेंस सिंगल्स राउंड ऑउ 32 मुकाबला सीधे गेम्स में जीत लिया है। भारतीय पैडलर ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के फिन लू को 4-0 से हराया।
भारत ने 4x400 मीटर रिले रेस के पहले राउंड की दूसरी हीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने 3:06.97 मिनट का समय लेकर रेस को दूसरे स्थान पर खत्म करके सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाई किया।
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अकुला श्रीजा ने वुमेंस सिंगल्स का राउंड ऑफ 16 मुकाबला जीत लिया है। भारतीय पैडलर ने वेल्स की शैरोलेट कैरी को एक कड़े मुकाबले में 4-3 से हराया। अकुला ने ये मैच 8-11, 11-7, 12-14, 9-11, 11-4, 15-13, 12-10 से जीतकर क्वॉर्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा वुमेंस सिंगल्स का राउंड ऑफ 16 मुकाबला जीत लिया है। भारतीय पैडलर ने ऑस्ट्रेलिया की मिनह्यूंग जी को 4-0 से हराया। बत्रा ने लगातार चार गेम्स 11-4, 11-6, 11-8, 12-10 से जीतकर क्वॉर्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
भारतीय पहलवान दीपक पूनिया ने मेंस फ्री स्टाइल 86 किलो वर्ग का अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के रेसलर मैथ्यू ऑक्सेनहम को 10-0 से हराया।
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने मेंस फ्री स्टाइल 65किलो वर्ग का अपना पहला मुकबला जीत लिया है। उन्होंने नौरू के रेसलर लो बिंघम को 4-0 से हराकर क्वॉर्टरफाइनल में जगह बना ली है।
खेल गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल ब्रॉन्ज मेडल टोटल
वेटलिफ्टिंग 4 3 4 11
जूडो 0 2 1 3
लॉन बॉल्स 1 0 0 1
टेबल टेनिस 1 0 0 1
बैडमिंटन 0 1 0 1
स्क्वॉश 0 0 1 1
एथलेटिक्स 0 1 1 1
टोटल 6 7 7 20
1. मीराबाई चानू गोल्ड महिला 49किलो वेटलिफ्टिंग
2. जेरेमी लालरिनुंगा गोल्ड पुरुष 67किलो वेटलिफ्टिंग
3. अचिंत शिवली गोल्ड पुरुष 73किलो वेटलिफ्टिंग
4. भारतीय महिला टीम गोल्ड वुमेंस फोर्स लॉन बॉल्स
5. भारतीय पुरुष टीम गोल्ड पुरुष टीम टेबल टेनिस
6. सुधीर गोल्ड पैरा पावरलिफ्टिंग पैरा पावरलिफ्टिंग
7. संकेत सरगर सिल्वर पुरुष 55किलो वेटलिफ्टिंग
8. बिंदियारानी देवी सिल्वर महिला 55किलो वेटलिफ्टिंग
9. सुशीला देवी सिल्वर महिला 48किलो जूडो
10. विकास ठाकुर सिल्वर पुरुष 96किलो वेटलिफ्टिंग
11. भारतीय मिक्स्ड टीम सिल्वर मिक्स्ड टीम बैडमिंटन
12. तुलिका मान सिल्वर महिला +78किलो जूडो
13. मुरली श्रीशंकर सिल्वर लॉन्ग जंप एथलेटिक्स
14. गुरुराज पुजारी ब्रॉन्ज पुरुष 61किलो वेटलिफ्टिंग
15. विजय कुमार यादव ब्रॉन्ज पुरुष 60किलो जूडो
16. हरजिंदर कौर ब्रॉन्ज महिला 71किलो वेटलिफ्टिंग
17. लवप्रीत सिंह ब्रॉन्ज पुरुष 109किलो वेटलिफ्टिंग
18. सौरव घोषाल ब्रॉन्ज पुरुष सिंगल्स स्क्वॉश
19. गुरदीप सिंह ब्रॉन्ज पुरुष +109किलो वेटलिफ्टिंग
20. तेजस्विन शंकर ब्रॉन्ज पुरुष हाई जंप एथलेटिक्स
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स
बैडमिंटन
लॉन बॉल्स
स्क्वॉश
टेबल टेनिस
हॉकी
रेसलिंग (भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरुआत)
टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा के राउंड ऑफ 16 के अन्य मुकाबले में शरत कमल और अकुला श्रीजा की जोड़ी ने मलेशिया की जोड़ी को 3-1 (11-5, 2-11, 6-11, 5-11) से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।
टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा के राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में जी. साथियान और मनिका बत्रा की जोड़ी ने नाइजीरिया की जोड़ी को 11-7, 11-6 और 11-7 से मात दी। इसी के साथ 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली जोड़ी क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई।
महिला पेयर्स इवेंट की लॉन बॉल स्पर्धा में भारत की लवली चौबे और नयनमोनी सैकिया ने End 4 तक इंग्लैंड पर 5-2 की बढ़त बना ली है।
महिला लॉन बॉल के पेयर्स इवेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में आमने-सामने हैं भारत और इंग्लैंड। भारत की तरफ से लवली चौबे और नयनमोनी सैकिया इंग्लैंड की सोफी टोल्चार्ड और एमी फरोहिन का सामना कर रही हैं। इससे पहले महिलाओं की चार सदस्यीय भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में लंबी कूद में रजत पदक जीतने वाले मुरली श्रीशंकर और पैरा पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुधीर को ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर शुक्रवार को बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा खिलाड़ी सुधीर को राष्ट्रमंडल खेलों के पैरा पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर शुक्रवार को बधाई दी और उनके प्रदर्शन में निरंतरता की सराहना की। उन्होंने पुरुषों की लंबी कूद में रजत पदक जीतने के लिए मुरली श्रीशंकर की भी सराहना की और कहा कि दशकों बाद भारत ने इस स्पर्धा में पदक हासिल किया। श्रीशंकर ने गुरुवार को लंबी कूद में रजत पदक जीता जो बर्मिंघम खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का दूसरा पदक है।
भारतीय पहलवान कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 8वें दिन अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। वहीं महिला हॉकी टीम और धाविका हिमा दास के सेमीफाइनल पर सभी की नजरें होंगी।
यहां देखें भारत का आज का पूरा शेड्यूल:-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शुक्रवार 5 अगस्त से रेसलिंग के मुकाबले भी शुरू हो जाएंगे। पहले दिन भारत के दो पूर्व ओलंपिक मेडलिस्ट अखाड़े में अपना दम दिखाते नजर आएंगे।
Koo AppSchedule for day 8 at #Birmingham2022 Commonwealth Games 5th - 6th August 2022 1 pm onwards (IST) LIVE: DD Sports & Sony LIV #CWG2022 | #CWG2022India | #India4CWG2022 @saim
- YASMinistry (@YASMinistry) 5 Aug 2022
भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। भारत ने इससे पहले अपने ग्रुप-ए के मुकाबलों में घाना (5-0), वेल्स (3-1) और कनाडा (3-2) पर जीत हासिल की थी जबकि इंग्लैंड (1-3) से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
भारत के नाम अब 6 गोल्ड और 7-7 सिल्वर व ब्रॉन्ज के साथ कुल 20 मेडल दर्ज हो चुके हैं। 7वें दिन के अंत के बाद भारत पदक तालिका में 7वें पायदान पर मौजूद है।
भारत के एथलीट मुरली श्रीशंकर ने राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता की पुरुष लॉन्ग जंप स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा। इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने।
सातवें दिन का अंत भारत के लिए सुखद हुआ और भारत की झोली में एक गोल्ड मेडल की बढ़ोतरी हो गई। पैरा पॉवरलिफ्टर सुधीर ने इतिहास रचते हुए भारत के लिए इन खेलों का छठा गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले तीन गोल्ड भारत को वेटलिफ्टिंग, एक महिला लॉन बॉल टीम और एक पुरुष टेबल टेनिस टीम ने जीता था।
संपादक की पसंद