1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Billie Jean King Cup के Quarter Final 1 में आज चेक रिपब्लिक का मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन से, VETO OTT पर देखें Live

Billie Jean King Cup के Quarter Final 1 में आज चेक रिपब्लिक का मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन से, VETO OTT पर देखें Live

महिला टेनिस के प्रतिष्ठित बिली जीन किंग कप में आज चेक रिपब्लिक और ग्रेट ब्रिटेन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों में विश्व स्तर की खिलाड़ी मौजूद हैं।

Czechia vs Great Britain- India TV Hindi
Image Source : AP चेक रिपब्लिक बनाम ग्रेट ब्रिटेन

महिला टेनिस की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 'बिली जीन किंग कप' में आज एक बेहद रोमांचक और बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में चेक रिपब्लिक (चेकिया) की मजबूत टीम का सामना ग्रेट ब्रिटेन से होगा। टेनिस प्रेमियों के लिए यह मुकाबला बेहद खास है क्योंकि दोनों ही टीमों के पास वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी मौजूद हैं। भारतीय फैंस के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि वो इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग बिल्कुल मुफ्त में VETO OTT ऐप पर देखा जा सकता है।

चेक रिपब्लिक है जीत का प्रबल दावेदार

इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चेक रिपब्लिक को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। चेक टीम के पास लिंडा नोस्कोवा और कैरोलिना मुचोवा जैसे दिग्गज सितारे हैं, जिन्होंने हाल के टूर्नामेंट्स और ग्रैंड स्लैम में अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। इसके अलावा डबल्स श्रेणी में भी चेक रिपब्लिक का पलड़ा बेहद भारी नजर आ रहा है। टीम की ताकत और खिलाड़ियों का हालिया फॉर्म देखकर विरोधी टीमें भी सतर्क हैं।

दूसरी तरफ ग्रेट ब्रिटेन की टीम भी किसी से कम नहीं है और उलटफेर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टीम की स्टार खिलाड़ी केटी बोल्टर ने मैच से पहले साफ कहा कि उनकी टीम बिना किसी दबाव के खेलेगी और उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। अंडरडॉग मानी जा रही ब्रिटिश टीम इस मैच में आक्रामक रणनीति अपनाकर चेक रिपब्लिक के मजबूत किले को ध्वस्त करने की पूरी कोशिश करेगी।

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

आज के मैच के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वहां ग्रेट ब्रिटेन और चेक रिपब्लिक के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं जिसमें से 4 में चेकिया को जीत मिली है। वहीं 3 मैच में ग्रेट ब्रिटेन ने बाजी मारी है। बिली जीन किंग कप को महिलाओं के टेनिस का वर्ल्ड कप माना जाता है, जहां खिलाड़ी देश के नाम के लिए जी-जान लगा देती हैं। ऐसे में आज का यह मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

कब और कहां देखा गया लाइव एक्शन?

भारत में 22 सितंबर को बिली जीन किंग कप के क्वार्टर फाइनल मैच का सीधा प्रसारण स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर VETO OTT ऐप पर बिल्कुल मुफ्त में किया जाएगा। आप इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग VETO OTT पर देख सकते हैं। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।

चेकिया टीम: लिंडा नोस्कोवा, कैरोलिना मुचोवा, मैरी बाउज़कोवा, कतेरीना सिनायाकोवा और सारा बेजलेक इस टीम की मुख्य खिलाड़ी हैं। वहीं बारबोरा स्ट्राइकोवा टीम की कैप्टन हैं।

ग्रेट ब्रिटेन टीम: कैटी बोल्टर, हैरियट डार्ट, सोनाय कार्टल,मिका स्टोजसावल्जेविक और जोडी अन्ना बुरेज इस टीम का हिस्सा हैं। एने केओथावोंग टीम की कैप्टन हैं।

यह भी पढ़ें:

डेविस कप में नंबर 2 खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने क्रोएशियाई खिलाड़ी को दी मात, सीधे सेटों में 6-4, 7-6 से हराया

डेविस कप के दूसरे राउंड में भारतीय टीम का रहा निराशाजनक प्रदर्शन, साउथ कोरिया के खिलाफ मिली 3-1 से हार