1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेविस कप के पहले मैच में डीके सुरेश को मिली हार, कोरियाई खिलाड़ी ने 3-6, 6-3, 6-4 के अंतर से जीता मुकाबला

डेविस कप के पहले मैच में डीके सुरेश को मिली हार, कोरियाई खिलाड़ी ने 3-6, 6-3, 6-4 के अंतर से जीता मुकाबला

डेविस कप के दूसरे राउंड में भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश का सामना साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन से था, जिसमें पहला सेट जीतने के बाद डीके सुरेश को अगले दोनों सेट में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ कोरिया ने इस मैच में 1-0 की बढ़त बना ली है।

DK Suresh And Soonwoo Kwon- India TV Hindi
Image Source : PTI/AFP डीके सुरेश और सूनवू क्वोन

भारत और साउथ कोरिया के बीच में सियोल के ओलंपिक कोर्ट में डेविस कप के दूसरे राउंड के मुकाबलों की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें 18 सितंबर को सिंगल्स इवेंट का पहला मैच भारत के डीके सुरेश और कोरिया के सूनवू क्वोन के बीच में खेला गया। तीन सेट तक चले इस मैच में साउथ कोरिया के खिलाड़ी ने 3-6, 6-3, 6-4 जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ी डीके सुरेश ने शानदार शुरुआत की थी, जिसमें वह पहले सेट को अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। इसके बाद कोरिया के सूनवू क्वोन ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे और तीसरे सेट को अपने नाम करने के साथ इस मैच को जीतने के साथ साउथ कोरिया को इस राउंड में 1-0 बढ़त दिला दी। गौरतलब है कि भारत में डेविस कप के मैचों का सीधा प्रसारण VETO OTT पर किया जा रहा है।

पहले सेट में डीके सुरेश ने की थी शानदार शुरुआत

भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने डेविस कप के दूसरे राउंड में साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन के खिलाफ पहले सेट में शानदार खेल दिखाया जिसमें उन्होंने 9 गेम तक चले इस मैच के 6 गेम में जीत हासिल की जिसमें से शुरुआती तीन गेम वह एकतरफा तरीके से अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। इस सेट में कोरियाई खिलाड़ी सूनवू क्वोन बिल्कुल लय में नहीं दिखे जिसमें वह सिर्फ तीन गेम में ही जीत हासिल करने में कामयाब हो सके थे और इस सेट को डीके सुरेश ने 6-3 के अंतर से अपने नाम करने के साथ मुकाबले में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।

दूसरे सेट में कोरियाई खिलाड़ी की शानदार वापसी

पहले सेट को जीतने के बाद डीके सुरेश से दूसरे सेट में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन कोरियाई खिलाड़ी की तरफ से इस सेट में शानदार वापसी देखने को मिली जिसमें उन्होंने दूसरे सेट को 6-3 के अंतर से अपने नाम किया। इस सेट के पहले चार गेम होने के बाद 2-2 से दोनों खिलाड़ी बराबरी पर थे, लेकिन यहां से कोरियाई खिलाड़ी सूनवू क्वोन का शानदार खेल देखने को मिला और वह अगले लगातार तीनों गेम अपने नाम करने में कामयाब रहे, डीके सुरेश ने एक और गेम इस सेट में जीता लेकिन कोरियाई खिलाड़ी ने इस सेट में 9वें गेम में जीत हासिल करने के साथ जीत मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

तीसरे सेट में कोरियाई खिलाड़ी ने नहीं दिया डीके सुरेश को वापसी का मौका

पहले दो सेट खत्म होने के बाद मुकाबला 1-1 से बराबरी पर था, जिसके बाद सभी की नजरें मुकाबले के तीसरे सेट को लेकर थी। इस सेट में कोरियाई खिलाड़ी सूनवू क्वोन ने डीके सुरेश को किसी भी तरह से वापसी का कोई भी मौका नहीं दिया और 10 गेम तक चले इस सेट को 6-4 के अंतर से जीतने के साथ मैच को अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें

साउथ कोरिया में कोर्ट का लो बाउंस होगी चुनौती, युकी भांबरी ने बताया किस तरह से भारतीय प्लेयर्स को बनानी होगी रणनीति

डेविस कप के राउंड-2 में भारत के सामने साउथ कोरिया की चुनौती, जानें क्या रहेगा मैचों का शेड्यूल?