1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FIFA World Cup 2026, Day 6: एक्शन में होंगे मेसी, एम्बाप्पे और रोनाल्डो, यहां देखें फुल शेड्यूल

FIFA World Cup 2026, Day 6: एक्शन में होंगे मेसी, एम्बाप्पे और रोनाल्डो, यहां देखें फुल शेड्यूल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 17 जून को कई अहम मुकाबले खेले जाएंगे। एक ही दिन अर्जेंटीना, फ्रांस और पुर्तगाल जैसी बड़ी टीमें एक्शन में नजर आएंगी।

FIFA World Cup 2026- India TV Hindi
Image Source : AP एम्बाप्पे, मेसी और रोनाल्डो

FIFA World Cup 2026, Day 6: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। अब बारी है उन टीमों की, जिनसे खिताब की सबसे ज्यादा उम्मीदें की जा रही हैं। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है, जबकि फ्रांस भी जीत के साथ टूर्नामेंट में आगाज करने के इरादे से मैदान में उतरेगा। यही नहीं, दिन के आखिरी मैच में रोनाल्डो की पुर्तगाल कांगो के खिलाफ खेलती नजर आएगी। ऐसे में फुटबॉल फैंस  टूर्नामेंट के छठे दिन कई बड़े मुकाबलों का लुत्फ उठा पाएंगे। ग्रुप स्टेज के छठे दिन ग्रुप I और ग्रुप J की टीमें एक्शन में नजर आएंगी। सबसे ज्यादा नजरें अर्जेंटीना पर रहेंगी, जो खिताब बचाने के मिशन के साथ मैदान में उतरेगी। वहीं फ्रांस भी अपने पहले मुकाबले में मजबूत शुरुआत करना चाहेगा।

फ्रांस बनाम सेनेगल

फ्रांस की टीम अपने अभियान का आगाज सेनेगल के खिलाफ करेगी। यूरोपीय दिग्गज टीम जीत के साथ टूर्नामेंट में संदेश देना चाहेगी, लेकिन अफ्रीकी टीम सेनेगल को हल्के में नहीं लिया जा सकता। यह मुकाबला न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार 17 जून को 12:30 AM पर मुकाबले का आगाज होगा।

इराक बनाम नॉर्वे

ग्रुप I के दूसरे मुकाबले में इराक और नॉर्वे आमने-सामने होंगे। बोस्टन स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी, जिससे यह मुकाबला काफी दिलचस्प रहने की उम्मीद है। 17 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा।

अर्जेंटीना बनाम अल्जीरिया

दिन का सबसे चर्चित मुकाबला अर्जेंटीना और अल्जीरिया के बीच खेला जाएगा। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। फुटबॉल फैंस की नजरें इस मुकाबले पर टिकी होंगी क्योंकि एक बार फिर अर्जेंटीना महान फुटबॉलर लियोनल मेसी वर्ल्ड कप में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। कैनसस सिटी स्टेडियम में 17 जून को सुबह 6:30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा।

ऑस्ट्रिया बनाम जॉर्डन

ग्रुप J के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रिया और जॉर्डन की टीमें भिड़ेंगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होगा क्योंकि शुरुआती जीत उन्हें नॉकआउट की दौड़ में मजबूत स्थिति दिला सकती है। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में 17 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे मुकाबला खेला जाएगा।

पुर्तगाल बनाम कांगो 

पुर्तगाल की टीम जब कांगो के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने उतरेगी, तो सभी की निगाहें दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर टिकी होंगी। पुर्तगाल बनाम कांगो मुकाबला 17 जून को ह्यूस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से एक्शन का आगाज होगा।

यह भी पढ़ें 

भारतीय टीम के स्क्वाड में बदलाव, बीसीसीआई ने सीरीज के बीच अचानक लिया फैसला

FIFA World Cup में बड़ा उलटफेर, 5 लाख की आबादी वाले केप वर्डे ने स्पेन को रोका, उरुग्वे-बेल्जियम भी नहीं जीत सके