1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. French Open 2026 में हुआ बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर दूसरे राउंड से हुए बाहर

French Open 2026 में हुआ बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर दूसरे राउंड से हुए बाहर

फ्रेंच ओपन 2026 में पुरुष सिंगल्स के दूसरे राउंड में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला जिसमें मौजूदा वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर जो खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में शामिल थे, उनको दूसरे राउंड में अर्जेंटीना के प्लेयर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

Jannik Sinner- India TV Hindi
Image Source : AP जैनिक सिनर

टेनिस की दुनिया में 28 मई को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब मौजूदा वर्ल्ड नंबर-1 पुरुष खिलाड़ी जैनिक सिनर फ्रेंच ओपन 2026 में उलटफेर का शिकार हो गए। टूर्नामेंट का आगाज सिनर ने जीत के साथ करते हुए दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की थी। यहां पर उनका मुकाबला अर्जेंटीना के जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हुआ और इस मैच में भी सिनर का पलड़ा पूरी तरह से भारी माना जा रहा था लेकिन पहले 2 सेट अपने नाम करने के साथ उन्हें अगले तीन लगातार सेट में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में शुमार सिनर का सफर इस बार फ्रेंच ओपन में दूसरे राउंड के साथ ही खत्म हो गया।

जैनिक सिनर ने पहले 2 सेट एकतरफा किए थे अपने नाम

अर्जेंटीना के खिलाफ सेरुंडोलो के खिलाफ जैनिक सिनर ने काफी शानदार शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने मुकाबले का पहला सेट जहां 6-3 से अपने नाम किया तो वहीं दूसरे सेट को 6-2 के अंतर से जीतने में कामयाब रहे थे। तीसरे सेट में भी सिनर ने मजबूत पकड़ बना रखी थी और सभी को उम्मीद थी कि वह इसे जीतने के साथ मुकाबले का अंत भी कर देंगे लेकिन जुआन मैनुअल सेरुंडोलो ने इसी सेट में शानदार वापसी करने के साथ उसे 7-5 के अंतर से अपने नाम किया और मैच को 2-1 पर ला दिया।

पेरिस की गर्मी सिनर पर पड़ी भारी सेरुंडोलो ने उठाया फायदा

जैनिक सिनर ने फ्रेंच ओपन 2026 में पहले राउंड का अपना मुकाबला रात के समय खेला था, जिसके बाद उन्हें दूसरे राउंड में दिन के समय अपना मैच खेलना था। पेरिस की गर्मी को देखते हुए जैनिक सिनर ने पहले ही इसको लेकर बात की थी जो उनपर मुकाबले के दौरान भारी भी पड़ती हुई दिखाई दी। इसका फायदा पूरी तरह से अर्जेंटीना के जुआन मैनुअल सेरुंडोलो को मिला जिन्होंने चौथे और पांचवें सेट को 1-6 और 1-6 के अंतर से अपने नाम करने के साथ जैनिक सिनर का सफर फ्रेंच ओपन 2026 में दूसरे राउंड के साथ खत्म कर दिया। इसी के साथ उनका पहली बार इस खिताब को जीतने का सपना भी टूट गया। वहीं सिनर और कार्लोस अल्कारेज जो पिछले 9 ग्रैंड स्लैम में अपने दबदबे को बरकरार रखे हुए भी वह भी सिलसिला इसी के साथ खत्म हो गया क्योंकि अल्कारेज इस बार फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। ऐसे में अब पुरुष सिंगल्स का खिताब जीतने के रेस में अब नोवाक जोकोविच का नाम सबसे आगे है।

ये भी पढ़ें

भारत के सुमित अंतिल ने 7वीं बार तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतने मीटर दूर भाला फेंककर दुनिया को चौंकाया

पूर्व शूटर और ओलंपियन रणधीर सिंह का निधन, अर्जुन अवॉर्ड भी मिला