भारत के पूर्व शूटर और ओलंपियन रहे रणधीर सिंह का निधन हो गया है। वे करीब 79 साल के थे। रणधीर सिंह को अर्जुन अवॉर्ड मिला है, साथ ही वे भारतीय और एशियाई स्पोर्ट्स बॉडीज में अलग-अलग एडमिनिस्ट्रेटिव पदों पर भी रहे हैं। उन्होंने 1987 से 2012 तक इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन यानी IOA के सेक्रेटरी जनरल के तौर पर काम किया। रणधीर 2001 से 2014 के बीच इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी IOC के मेंबर भी रहे हैं।
पंजाब के पटियाला के रहने वाले थे राजा रणधीर सिंह
रणधीर सिंह सितंबर 2024 में नई दिल्ली में कॉन्टिनेंटल बॉडी की 44वीं जनरल असेंबली में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के प्रेसिडेंट चुने जाने वाले पहले भारतीय बने। उन्हें 2028 तक चार साल के टर्म के लिए OCA प्रेसिडेंट चुना गया था। इस साल की शुरुआत में उनकी खराब सेहत की वजह से उनका टर्म समय से पहले खत्म हो गया। पंजाब के पटियाला के रहने वाले रणधीर स्पोर्ट्सपर्सन के परिवार से थे और पांच बार ओलंपिक शूटर रह चुके थे।
खेल जगह में शोक की लहर
बताया जाता है कि अपने घर पर आखिरी सांस लेने से पहले कई दिनों तक रणधीर सिंह हॉस्पिटल में भर्ती थे। उन्होंने हाल ही में स्वास्थ्य दिक्कतों के चलते ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के प्रेसिडेंट का पद छोड़ दिया था। इस बारे में नेशनल राइफल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के सेक्रेटरी राजीव भाटिया ने कहा कि वे बहुत दुख के साथ राजा रणधीर सिंह के निधन की दुखद खबर शेयर कर रहे हैं। राजा रणधीर सिंह ने शूटिंग स्पोर्ट्स और ओलंपिक मूवमेंट के विकास में बहुत कीमती योगदान दिया। रणधीर सिंह के शानदार स्पोर्ट्स करियर में पांच ओलंपिक मैच और 1978 के बैंकॉक एशियन गेम्स में ऐतिहासिक ट्रैप गोल्ड शामिल है।
यह भी पढ़ें
अब दो फेज में होगा आईपीएल! सितंबर- अक्टूबर में भी खेले जाएंगे मुकाबले, आखिर कब से होगा ये बदलाव
वैभव सूर्यवंशी के छक्कों का नहीं कोई जवाब, रजत पाटीदार ने जड़े 9 सिक्स, फिर भी रह गए पीछे