1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी के छक्कों का नहीं कोई जवाब, रजत पाटीदार ने जड़े 9 सिक्स, फिर भी रह गए पीछे

वैभव सूर्यवंशी के छक्कों का नहीं कोई जवाब, रजत पाटीदार ने जड़े 9 सिक्स, फिर भी रह गए पीछे

 Published : May 27, 2026 10:40 am IST,  Updated : May 27, 2026 11:22 am IST

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ रजत पाटीदार ने 9 सिक्स लगाए फिर भी वे तीसरे ही नंबर पर रह गए हैं।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

वैभव सूर्यवंशी कमाल कर रहे हैं। आईपीएल में इस साल भी दुनियाभर के बड़े बड़े बल्लेबाज खेल रहे हैं, लेकिन एक मामले में उनकी बराबरी कोई नहीं कर पा रहा है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने मंगलवार रात गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में कुल मिलाकर 9 छक्के ठोके, इसके बाद भी वे वैभव के करीब नहीं पहुंच पाए हैं। वैभव अभी भी इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। 

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इस बात की संभावना काफी कम है कि उनसे आगे कोई निकल पाएगा। वैभव ने अभी तक इस सीजन 14 मैच खेलकर 53 छक्के ठोक दिए हैं। आज फिर से वे मैदान में होंगे। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल का एलिमिनेटर खेला जाएगा। इसमें भी वैभव का जलवा देखने के लिए मिल सकता है। आज के मैच में वो दोनों बल्लेबाज दिखेंगे, जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के इस सीजन लगाए हैं। 

अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर, रजत पाटीदार तीसरे पर पहुंचे

इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। अभिषेक ने अब तक 14 मैच खेलकर 43 छक्के लगाए हैं। यानी वे वैभव से दस छक्कों से पीछे हैं। यानी अभिषेक के लिए वैभव को पीछे छोड़ पाना आसान नहीं होने वाला। इस लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर रजत पाटीदार आ गए हैं। जिन्होंने 14 मैच खेलकर 41 छक्के लगा दिए हैं। 

most sixes in ipl 2026
Image Source : INDIA TVआईपीएल के इस सीजन सबसे ज्यादा सिक्स

आईपीएल के इस सीजन अब बचे हैं केवल तीन मुकाबले

जिस तरह से इस वक्त टीमों के बीच खिताब जीतने की होड़ लगी हुई है, उसी तरह से बल्लेबाज भी एक दूसरे को पीछे करने में जुटे हैं। अब केवल तीन मैच और बचे हैं। यानी एक बल्लेबाज को एक या फिर दो ही पारियां और मिलेंगी। इसी में वे जितने रन बनाना चाहें, बना सकते हैं। आरसीबी ने तो फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। देखना होगा कि खिताबी भिड़ंत के लिए पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन सी होती है। आने वाले मैच काुी रोचक होंगे, ये तो अब करीब करीब पक्का सा नजर आने लगा है। आज जो भी टीम हारेगी, वो बाहर हो जाएगी, वहीं जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 में चली जाएगी। 

यह भी पढ़ें 

रजत पाटीदार ने टीम इंडिया के ​लिए कितने मैच खेले हैं, अब तक नहीं हुआ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू

विराट कोहली ने चकनाचूर किया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, अब किंग की टक्कर में कोई नहीं

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल