IND vs PAK Asian Games Semifinal: भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सेमीफाइनल मुकाबले में 4-3 के अंतर से दी मात
एशियन गेम्स 2026 में पुरुष हॉकी इवेंट के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को चारों खाने चित्त करने के साथ 4-3 के अंतर से जीत हासिल करते हुए गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है।

एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की हॉकी पुरुष टीम के बीच में सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें दोनों टीमों की तरफ से काफी आक्रामक खेल देखने को मिला और एक समय चौथे क्वार्टर में मैच 3-3 की बराबरी था। इसके बाद खेल के आखिरी मिनट में भारतीय खिलाड़ी अभिषेक ने गोल करने के साथ टीम इंडिया की जीत को पूरी तरह से पक्का कर दिया जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने चले आ रहे दबदबे को जारी रखते हुए 4-3 के अंतर से मुकाबला जीतने के साथ गोल्ड मेडल मैच के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
पहले दो क्वार्टर में भारतीय टीम ने बनाई 3-1 की बढ़त
भारतीय टीम की तरफ से इस सेमीफाइनल मुकाबले में शुरुआत काफी आक्रामक देखने को मिली, जिसमें पहले क्वार्टर के शुरुआती पांच मिनट के अंदर टीम इंडिया कई पेनल्टी कॉर्नर लेने में कामयाब रही लेकिन गोल सिर्फ एक ही हो सका। इसके बाद पहला क्वार्टर खत्म होने पर भारतीय टीम मैच में 1-0 से आगे थी, तो वहीं दूसरे क्वार्टर के खेल में टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मुकाबले में अपना पहला गोल करने के साथ भारतीय टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर में भारत की तरफ से मुकाबले का तीसरा गोल सुखजीत सिंह ने फील्ड गोल के रूप में किया जिससे टीम इंडिया 3-0 से मैच में आगे हो गई थी, लेकिन दूसरे क्वार्टर के आखिर में पाकिस्तान मैच में अपना पहला गोल करने में कामयाब रहा और दूसरा क्वार्टर खत्म होने पर भारतीय टीम मैच में 3-1 से आगे थी।
तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने किया मुकाबले में अपना दूसरा गोल
इस मैच में तीसरे क्वार्टर के खेल की शुरुआत होने के साथ पाकिस्तानी टीम की तरफ से थोड़ा आक्रामक खेल देखने को मिला जिसमें उन्होंने लगातार भारतीय डिफेंस को दबाव में लाने की कोशिश भी की जिसमें तीसरे क्वार्टर के आखिर में फउउनकी तरफ से मुकाबले में दूसरे गोल होने से यह मैच 3-2 पर आ गया था।
अभिषेक ने दबाव भरे माहौल में किया निर्णायक गोल
चौथे क्वार्टर का खेल शुरू होने के साथ पाकिस्तान की तरफ से मैच का तीसरा गोल भी आ गया जिससे मुकाबला अब 3-3 की बराबरी पर था। ऐसे में दोनों टीमों के प्लेयर्स पर दबाव देखने को मिला जिसमें खेल में जब आखिरी मिनट बचे तो उस समय भारतीय खिलाड़ी अभिषेक ने फील्ड गोल करते हुए मुकाबले में इंडिया की जीत को भी पक्का करने के साथ गोल्ड मेडल मैच का टिकट भी दिला दिया। इसी के साथ भारतीय टीम इस मैच को 4-3 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रही।
Live updates : IND vs PAK Hockey Asian Games 2026 Semifinal Match Live Updates
-
October 01, 2026 3:08 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम का तीन अक्टूबर को होगा गोल्ड मेडल मुकाबला
भारतीय मेंस हॉकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को 4-3 के अंतर से मात देने के साथ गोल्ड मेडल मुकाबले के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है, जिसमें भारतीय टीम का अब तीन अक्टबूर को सामना मलेशिया या साउथ कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता टीम से होगा।
-
October 01, 2026 2:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल मैच में पक्की की जगह
भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ सेमीरफाइनल मुकाबले को 4-3 के अंतर से अपने नाम करने के साथ गोल्ड मेडल मैच के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
-
October 01, 2026 2:41 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अभिषेक ने आखिरी मिनट में गोल कर पलट दिया मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला चौथे क्वार्टर में 3-3 की बराबरी पर आने के बाद आखिरी मिनट में अभिषेक की तरफ से किया गया गोल निर्णायक साबित हुआ जिसके दम पर भारतीय टीम मैच में 4-3 के अंतर से आगे हो गई।
-
October 01, 2026 2:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान ने तीसरा गोल कर मुकाबले को बराबरी पर लाए
भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम के बीच में एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें चौथे क्वार्टर के खेल की शुरुआत होने के साथ ही पाकिस्तान की तरफ से इस मैच में तीसरा गोल होने के साथ अब मुकाबला 3-3 की बराबरी पर आ गया है।
-
October 01, 2026 2:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान ने मुकाबले में किया दूसरा गोल
तीसरे क्वार्टर के आखिर मिनट के खेल में पाकिस्तान की तरफ से मुकाबले में दूसरा गोल होने से अब पाकिस्तान ने आखिरी क्वार्टर से पहले इस मैच को 3-2 की स्कोर लाइन पर ला दिया है। ऐसे में अब मुकाबले का आखिरी क्वार्टर दोनों टीमों के लिए काफी अहम हो गया है।
-
October 01, 2026 2:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दिलप्रीत सिंह को मिला ग्रीन कार्ड
पाकिस्तानी हॉकी टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी दिलप्रीत सिंह को ग्रीन कार्ड मिला है, जिसके चलते अब वह कुछ देर के लिए मुकाबले से बाहर रहेंगे। अभी तीसरे क्वार्टर का खेल जारी है, जिसमें भारतीय टीम मैच में 3-1 से अपनी बढ़त बनाए हुए है।
-
October 01, 2026 1:58 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
तीसरे क्वार्टर के खेल की हुई शुरुआत
भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम के बीच में एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें पहले दो क्वार्टर का गेम खत्म होने के बाद टीम इंडिया मुकाबले में 3-1 से आगे थी, जिसमें अब तीसरे क्वार्टर के खेल की शुरुआत हो गई है।
-
October 01, 2026 1:48 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
हाफ टाइम तक भारतीय टीम 3-1 से आगे
एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच पुरुष हॉकी का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय पुरुष टीम ने मुकाबले में हाफ टाइम तक का खेल खत्म होने के बाद 3-1 से बढ़त बनाकर रखी हुई थी।
-
October 01, 2026 1:46 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पाकिस्तान ने मुकाबले में किया पहला गोल
भारत और पाकिस्तान पुरुष हॉकी टीम के बीच में एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है, जिसमें दूसरे क्वार्टर के आखिर में पाकिस्तानी टीम इस मैच में अपना पहला गोल करने में कामयाब हो सकी, जिसमें वह अभी भी 3-1 से मुकाबले में पीछे है।
-
October 01, 2026 1:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम का दूसरे क्वार्टर में दबदबा जारी
पाकिस्तानी हॉकी टीम के खिलाफ भारतीय टीम का एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में दूसरे क्वार्टर में भी दबदबा देखने को मिल रहा है, जिसमें टीम इंडिया इस मैच में अभी 3-0 से आगे है।
-
October 01, 2026 1:39 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाई 3-0 की बढ़त
एशियन गेम्स 2026 में पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्वार्टर में सुखजीत ने फील्ड गोल करने के साथ टीम इंडिया को इस मैच में अब 3-0 से आगे कर दिया है, जिसमें पाकिस्तानी टीम अब मैच में पूरी तरह से डिफेंसिव नजर आ रही है।
-
October 01, 2026 1:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दूसरे क्वार्टर का खेल हुआ शुरू
भारत और पाकिस्तान के बीच में एशियन गेम्स 2026 में हॉकी के पुरुष इवेंट का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम पहला क्वार्टर खत्म होने पर 2-0 से आगे थी तो वहीं अब दूसरे क्वार्टर के खेल की शुरुआत हो गई है।
-
October 01, 2026 1:27 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पहला क्वार्टर हुआ खत्म भारतीय टीम 2-0 से आगे
भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम के बीच में एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम ने पहला क्वार्टर खत्म होने पर 2-0 की बढ़त बना रखी थी, जिसमें दोनों ही गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए करने में कामयाबी मिली।
-
October 01, 2026 1:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 2-0 की बनाई बढ़त
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में सामना पाकिस्तानी टीम से हो रहा है, जिसमें पहले क्वार्टर के आखिरी तीन मिनट के खेल में टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल करने के साथ टीम को 2-0 से मुकाबले में आगे कर दिया है।
-
October 01, 2026 1:16 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम पहले क्वार्टर में 1-0 से आगे
पाकिस्तान हॉकी टीम के खिलाफ भारतीय टीम का पहले क्वार्टर से सेमीफाइनल मैच में आक्रामक खेल देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने कई पेनल्टी कॉर्नर के मौके बनाने के साथ 1-0 की बढ़त बनाए हुई है।
-
October 01, 2026 1:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम मुकाबले में 1-0 से आगे
भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीम के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें पहले क्वार्टर में टीम इंडिया की तरफ से काफी आक्रामक खेल देखने को मिल रहा है और पेनल्टी के दम पर उन्होंने 1-0 की बढ़त बना ली है।
-
October 01, 2026 1:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
मुकाबले की हुई शुरुआत
भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम के बीच में एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत हो गई है, जिसमें दोनों टीमों के बीच में आक्रामक खेल पहले क्वार्टर में देखने को मिल रहा है।
-
October 01, 2026 12:53 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने पूल स्टेज के सभी पांचों मैचों में दर्ज की है जीत
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम सभी पांचों मुकाबलों को पूल स्टेज में जीतने में कामयाब रही जिसमें उन्होंने टॉप पर रहते हुए एकतरफा अंदाज में सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का किया था।
-
October 01, 2026 12:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारत बनाम पाकिस्तान के बीच हॉकी में सेमीफाइनल मैच की थोड़ी देर में होगी शुरुआत
भारत और पाकिस्तान के बीच में एशियन गेम्स 2026 में पुरुष हॉकी इवेंट के सेमीफाइनल मैच की शुरुआत थोड़ी देर में होगी, जिसमें टीम इंडिया के फॉर्म को देखते हुए उनका पलड़ा साफतौर पर भारी माना जा सकता है।