A
Hindi News खेल अन्य खेल IND vs AUS: टीम इंडिया ने चकनाचूर किया ऑस्ट्रेलिया का घमंड, घर पर लगातार 10 सीरीज जीत के रथ को दिया रोक

IND vs AUS: टीम इंडिया ने चकनाचूर किया ऑस्ट्रेलिया का घमंड, घर पर लगातार 10 सीरीज जीत के रथ को दिया रोक

IND vs AUS: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे का शानदार आगाज किया है, जिसमें उन्होंने तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 17 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज भी 2-1 से जीत ली है।

Indian Women Cricket Team- India TV Hindi Image Source : X/BCCI WOMEN भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस साल जून महीने में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अपनी शुरुआत काफी अच्छी की है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज को वह 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही हैं। इस सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला दोनों टीमों के बीच एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 177 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद मेजबान ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर्स में 159 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी और उसे 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम का घर पर चला आ रहा 10 सीरीज जीत का विजयी रथ भी रुक गया।

ऑस्ट्रेलिया ने 8 साल में गंवाई घर पर पहली टी20 सीरीज

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 8 साल के लंबे अंतराल के बाद घर पर पहली बार किसी टी20 सीरीज में हार का सामना किया है, इससे पहले उन्होंने कुल 10 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें एक भारत के खिलाफ भी थी और उसमें सभी को वह अपने नाम करने में कामयाब रही। हालांकि उनके इस विजयी रथ को टीम इंडिया इस बार रोकने में कामयाब रही है, जिसमें उन्होंने तीन मैचों की इस टी20 सीरीज को 2-1 के अंतर से अपने नाम किया है। इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस नियमानुसार 21 रनों से जीता था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मुकाबला 19 रनों से जीतने के साथ सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया था। तीसरे मैच में टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और वह सीरीज को जीतने में भी कामयाब रही।

टीम इंडिया ने 10 साल बाद जीती ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया का पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। टीम इंडिया इसी के साथ 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने में कामयाब हो सकी है। इससे पहले पिछली बार भारतीय टीम ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर टी20 सीरीज में मात दी थी, जब उन्होंने मिताली राज की कप्तानी में तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। अब दोनों टीमों के बीच 24 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में होगा।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप में कैसा है साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड? अब तक हो चुकी है 7 बार भिड़ंत

IND vs SA: अभिषेक शर्मा के फॉर्म पर कप्तान सूर्या ने दिया जवाब, कहा - मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता जो अब उसका सामना करेंगी