A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FIFA World Cup में फुटबॉल के ड्रॉ का बहिष्कार करेगा ईरान, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

FIFA World Cup में फुटबॉल के ड्रॉ का बहिष्कार करेगा ईरान, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

ईरान की फुटबॉल फेडरेशन 2026 फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल ड्रॉ का बहिष्कार करेगी। यह ड्रॉ 5 दिसंबर को वॉशिंगटन डीसी में शेड्यूल की गई है।

FIFA World Cup- India TV Hindi
Image Source : AP फीफा वर्ल्ड कप

ईरान ने अगले सप्ताह वाशिंगटन में होने वाले फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के ड्रॉ का बहिष्कार करने का फैसला किया है। दरअसल अमेरिका ने ईरान के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को वीजा देने से इनकार कर दिया है इसी वजह से ईरान ने ये फैसला लिया है। यह जानकारी ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने दी। एजेंसी ने ईरानी फुटबॉल महासंघ के प्रवक्ता अमीर महदी अलवी के हवाले से शुक्रवार को कहा कि अधिकारियों को वीजा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जो खेल संबंधी चिंताओं से परे हैं। अमेरिका ने इस संबंध में अभी तक किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया है।

ईरान फुटबॉल महासंघ के प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान

एजेंसी ने ईरानी फुटबॉल महासंघ के प्रवक्ता अमीर महदी अलवी के हवाले से शुक्रवार को कहा कि अधिकारियों को वीजा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जो खेल संबंधी चिंताओं से परे हैं। अमेरिका ने इस संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। अलवी ने कहा कि महासंघ ने फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा से संपर्क किया है और उम्मीद है कि वह इस मुद्दे को सुलझाने में मदद करेगा। फीफा ने भी इस संबंध में अभी तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने जून में ईरान समेत 12 देशों के नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। इस सूची में हैती भी शामिल है, जिसने पिछले सप्ताह विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था।

11 जून से होगी फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत

आपको बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होगी। फुटबॉल का यह वर्ल्ड कप 19 जुलाई तक खेला जाएगा, जिसमें 48 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। इन टीमों को चार-चार के 12 ग्रुप में बांटा जाएगा। इसे यूनाइटेड स्टेट्स, कनाडा और मेक्सिको मिलकर होस्ट करेंगे। ऐसा पहली बार है जब यह टूर्नामेंट तीन देशों की मेजबानी में खेला जाएगा। ईरान की टीम ने 2026 वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह बना ली है। यह फीफा विश्व कप में ईरान की लगातार चौथी मौजूदगी होगी। इस टीम ने कुल 7 बार इस वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है।

(INPUT: PTI)

ये भी पढ़ें

IND vs SA 1st ODI: टीम इंडिया ने रांची में खेले हैं अब तक 6 वनडे मैच, इतने मैचों में करना पड़ा हार का सामना

टेम्बा बावुमा हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ वनडे में कुछ ऐसा है रिकॉर्ड