Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेम्बा बावुमा हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ वनडे में कुछ ऐसा है रिकॉर्ड

टेम्बा बावुमा हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ वनडे में कुछ ऐसा है रिकॉर्ड

टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब वह आगामी वनडे सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

Written By: Hitesh Jha
Published : Nov 29, 2025 09:48 am IST, Updated : Nov 29, 2025 09:51 am IST
Temba Bavuma- India TV Hindi
Image Source : PTI टेम्बा बावुमा

टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में भारत का 2-0 से क्लीन स्वीप किया। अब उनकी नजरें वनडे सीरीज पर है। इस वनडे सीरीज में भी अफ्रीकी टीम टेस्ट वाला प्रदर्शन दोहराना चाहेगी। इस बीच साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा के पास एक खास उपलब्धि को अपने नाम करने का मौका होगा। आपको बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा।

2000 वनडे रन पूरा कर सकते हैं टेम्बा बावुमा

बावुमा ने अभी तक 53 वनडे मैच की 51 पारियों में 42.19 की औसत से 1941 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं। बावुमा अगर इस मैच में 59 रन बना लेते हैं तो वनडे में अपने 2000 रन पूर कर लेंगे और ऐसा करने वाले अपने देश के 22वें खिलाड़ी बन जाएंगे। अगर बावुमा इस मैच में ही ये उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो वह साउथ अफ्रीका के लिए सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे।

भारत के खिलाफ वनडे में कैसा है बावुमा का रिकॉर्ड?

भारत के खिलाफ टेम्बा बावुमा के वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो वह अच्छा रहा है। बावुमा ने भारत के खिलाफ वनडे में 5 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 5 पारियों में 34.40 के औसत से 172 रन बनाए हैं। वनडे में वह भारत के खिलाफ एक शतक भी लगा चुके हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 77.47 का रहा है। उनका हाईएस्ट स्कोर 110 रन का रहा है। आपको बता दें कि टेम्बा बावुमा ने अपनी आखिरी वनडे सीरीज इसी साल सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वह टीम का हिस्सा नहीं थे।

इंग्लैंड सीरीज में बावुमा का प्रदर्शन रहा था निराशाजनक

इंग्लैंड सीरीज में बावुमा के प्रदर्शन की बात करें तो वहां पहले मैच में वह 6 और दूसरे मैच में 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं तीसरे मैच में वह चोटिल होने की वजह से बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। ऐसे में बावुमा भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में कुछ बड़ी पारियां खेलकर टीम की जीत में अपना योगदान देना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें

रोहित-कोहली क्या खेलेंगे साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप? गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने दिया जवाब, इस चीज को बताया अहम

रोहित शर्मा के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका, पहले वनडे में करना होगा बस छोटा सा काम

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement