1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित-कोहली क्या खेलेंगे साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप? गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने दिया जवाब, इस चीज को बताया अहम

रोहित-कोहली क्या खेलेंगे साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप? गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने दिया जवाब, इस चीज को बताया अहम

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 29, 2025 06:57 am IST,  Updated : Nov 29, 2025 08:10 am IST

IND vs SA: भारतीय टीम 30 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, वहीं इससे पहले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

Virat Kohli And Rohit Sharma- India TV Hindi
विराट कोहली और रोहित शर्मा Image Source : PTI

भारतीय टीम के दो स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर सभी की नजरें इस बात को लेकर टिकी हुई हैं कि ये दोनों प्लेयर साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखाई देंगे या नहीं, जिसको लेकर अब टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का बयान सामने आया है। भारतीय टीम को 30 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला रांची के स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित और कोहली इस सीरीज का हिस्सा हैं, जिसमें इसके बाद दोनों अगली इंटरनेशनल सीरीज साल 2026 में इंग्लैंड के दौरे पर होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में ही खेलने उतरेंगे, ऐसे में इन दोनों के भविष्य को लेकर भी लगातार चर्चा देखने को मिलती रहती है।

रोहित-कोहली की फिटनेस पर काफी कुछ निर्भर करने वाला है

रांची में 30 नवंबर को होने वाले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को लेकर टीम इंडिया का स्क्वाड वहां पर पहुंच चुका है, जिसमें मैच से 2 दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल आए थे। उनसे जब रोहित-कोहली के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर सवाल पूछा गया तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभी इसको लेकर काफी समय है, दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी हैं और कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। अगर उनकी फिटनेस ने उनका साथ दिया तो उन्हें खेलने से कोई नहीं रोक सकता। मैंने हमेशा इस बात पर विश्वास किया है कि अनुभव आपके लिए काफी अहम है और दोनों ने कई ट्रॉफी जीती हैं और उनके पास बड़े टूर्नामेंट में खेलने का अनुभव भी हासिल है।

टीम इंडिया के लिए अहम ये वनडे सीरीज

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की ये वनडे सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम है क्योंकि उन्होंने इसके बाद उन्हें साल 2026 में जुलाई महीने में सीधे वनडे सीरीज खेलने का मौका मिलेगा, जिसमें उनके लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिए काफी समय मिलेगा। ऐसे में इस सीरीज में रोहित और कोहली का प्रदर्शन भी काफी अहम रहने वाला है। टीम इंडिया के लिए इस वनडे सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल संभालते हुए दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें

रोहित शर्मा का साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा है रिकॉर्ड, ठोक चुके इतने रन; 3 सेंचुरी शामिल

IND vs SA: प्लेइंग इलेवन के पेच में फंसे केएल राहुल, किसे ​मौका दें और किसको बिठाएं बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल