1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. All England Open में इतिहास रचने से एक जीत दूर लक्ष्य सेन, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे Final?

All England Open में इतिहास रचने से एक जीत दूर लक्ष्य सेन, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे Final?

ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। लक्ष्य सेन फाइनल में चीनी ताइपे के खिलाड़ी लिन चुन यी से भिड़ेंगे।

All England Open - India TV Hindi
Image Source : AFP लक्ष्य सेन

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 के फाइनल में पहुंचकर उन्होंने भारत को बड़ी उम्मीद दी है और अब वह सिर्फ एक जीत दूर हैं उस खिताब से, जिसका इंतजार देश पिछले 25 साल से कर रहा है। प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 के फाइनल में लक्ष्य सेन का सामना चीनी ताइपे के खिलाड़ी लिन चुन यी (Lin Chun-Yi) से होगा। यह मुकाबला 8 मार्च को बर्मिंघम में खेला जाएगा। लक्ष्य सेन ने सेमीफाइनल में कनाडा के खिलाड़ी विक्टर लाई को कड़े मुकाबले में 21-16, 18-21 और 21-15 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पूरे टूर्नामेंट में लक्ष्य ने शानदार खेल दिखाया है और अब उनकी नजर खिताब पर है।

25 साल का इंतजार होगा खत्म?

लक्ष्य सेन के पास भारत के लिए 25 साल का लंबा इंतजार खत्म करने का सुनहरा मौका है। इससे पहले भारत के लिए यह खिताब सिर्फ दो खिलाड़ियों ने जीता है। सबसे पहले प्रकाश पादुकोण ने साल 1980 में और फिर पुलेला गोपीचंद ने साल 2001 में ऑल इंग्लैंड ओपन का खिताब अपने नाम किया था। अगर लक्ष्य सेन यह मुकाबला जीत जाते हैं तो वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे।

दूसरी बार फाइनल में पहुंचे लक्ष्य

यह लक्ष्य सेन का ऑल इंग्लैंड ओपन में दूसरा फाइनल होगा। इससे पहले वह 2022 में भी फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन तब उन्हें उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा था। इस बार उनके पास अधूरी कहानी को पूरा करने का मौका है।

कब, कहां और कैसे देखें फाइनल?

ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 8 मार्च को एरिना बर्मिंघम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 20 मिनट पर खिताबी मुकाबले का आगाज होगा। चुन-यी के खिलाफ लक्ष्य का मैच भारत में TV पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा मैच BWF YouTube के अलावा Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: