1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में दिखाया कमाल, दूसरे थ्रो के साथ CWG 2026 के लिए किया क्वालीफाई

नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में दिखाया कमाल, दूसरे थ्रो के साथ CWG 2026 के लिए किया क्वालीफाई

भारत के स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा जो बैक इंजरी के बाद लगभग एक साल बाद दोहा डायमंड लीग से वापसी कर रहे हैं उन्होंने इवेंट में अपने दूसरे थ्रो के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।

Neeraj Chopra- India TV Hindi
Image Source : PTI नीरज चोपड़ा

भारतीय स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट और 2 बार ओलंपिक मेडल अपने नाम करने वाले नीरज चोपड़ा ने चोट से पूरी तरह ठीक होने के बाद बेहतरीन तरीके से वापसी की है। नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में अपने दूसरे थ्रो 82.77 मीटर दूर फेंकते हुए आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है जिसके लिए क्वालिफिकेशन मार्क 82.61 मीटर का था। इस इवेंट में अपने पहले थ्रो में नीरज ने फाउल कर दिया था, जिसके बाद दूसरे थ्रो को वह सही तरीके से फेंकने में कामयाब रहे।

पहले थ्रो में नहीं दिखा कमाल, दूसरे में दिखी पुरानी झलक

नीरज चोपड़ा बैक इंजरी के चलते पिछले लगभग एक साल से किसी भी इवेंट में हिस्सा नहीं ले रहे थे, जिसमें इस चोट से उबरने के बाद 25 मई से स्विट्जरलैंड में ट्रेनिंग कर रहे थे। दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेने के लिए नीरज चोपड़ा ने बिल्कुल आखिरी समय फैसला लिया था। ऐसे में सभी की नजरें उनके ऊपर थी। नीरज की इस इवेंट में शुरुआत तो अच्छी नहीं रही और पहला थ्रो फाउल रहा जिसके बाद उन्होंने दूसरे थ्रो में अपना कमाल दिखाते हुए 82.77 मीटर दूर फेंकने के साथ कॉमनवेल्थ के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं नीरज का असली कमाल तीसरे थ्रो में दिखा जिसे उन्होंने 85.69 मीटर का फेंका।

चौथे थ्रो में नहीं दिखा कमाल, पांचवां किया फाउल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई करने के बाद नीरज चोपड़ा ने अपने आखिरी तीन थ्रो में थोड़ा संभलकर किया। जिसमें उनका चौथा थ्रो जहां 83.45 का रहा तो वहीं पांचवां थ्रो उन्होंने फाउल किया। वहीं इसी इवेंट में हिस्सा ले रहे इस सीजन शानदार फॉर्म दिखाने वाले श्रीलंका के रुमेश पाथिरांगे ने अपने चौथ थ्रो को 88.68 मीटर दूर फेंकने के साथ सीधे पहली पोजीशन पर कब्जा कर लिया। इसके बाद पांचवां राउंड खत्म होने पर नीरज चौथे नंबर पर थे और उनका दोहा डायमंड लीग में सफर इसी के साथ खत्म हो गया। नीरज को हाल में ही एशियन गेम्स के लिए घोषित किए गए एथलीट स्क्वाड में भी जगह मिली है जिसके चलते सभी की नजरें उनकी फिटनेस को लेकर थी और अब उन्होंने दोहा डायमंड लीग में जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसके बाद सभी को उनके पुराने फॉर्म में जल्द वापस आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

FIFA World Cup 2026: 20 जून को खेले जाएंगे 5 मुकाबले, USA, मोरोक्को और ब्राजील की टीमें होंगी मैदान पर

FIFA World Cup 2026: कनाडाई फुटबॉलर के पैर की हड्डियां टूटीं, स्ट्रेचर पर गए मैदान से बाहर, देखें वीडियो