1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सड़क पर गुजारनी पड़ी रात, होटल का बिल चुकाने के लिए भी नहीं बचे पैसे

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सड़क पर गुजारनी पड़ी रात, होटल का बिल चुकाने के लिए भी नहीं बचे पैसे

पाकिस्तान की हॉकी टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में है जहां उन्हें एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण के मैच खेलने हैं। पाकिस्तानी टीम को वहां पहुंचने के बाद शर्मसार करने वाली स्थिति का सामना करना पड़ा जब होटल का बिल नहीं चुकाने की वजह से उन्हें कई घंटे सड़क पर रात गुजारनी पड़ी।

Pakistan Hockey Team- India TV Hindi
Image Source : AFP पाकिस्तान हॉकी टीम।

पाकिस्तान में किसी भी खेल को लेकर क्या स्थिति है इसको लेकर अक्स जब भी उससे जुड़े खबरें सामने आती हैं उससे सब साफ हो जाता है। क्रिकेट जो पाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखा जाता है उसके भी खिलाड़ियों की इज्जत वहां तभी तक होती है, जब तक वह देश के लिए खेलते हैं। वहीं इसी बीच पाकिस्तानी हॉकी टीम को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे इंटरनेशनल बेइज्जती भी हुई है। पाकिस्तानी टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में हैं जहां वह एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण के मुकाबले खेलने के लिए पहुंची हुई है, जिसमें टीम को वहां पर पहुंचने के बाद कई घंटों तक होटल के बाहर बिल नहीं चुकाने की वजह से घंटों सड़क पर बिताना पड़ा।

खिलाड़ियों और अधिकारियों को घंटों सड़क पर रहना पड़ा

पाकिस्तानी हॉकी टीम के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा पहुंचे जहां पर पैसे की कमी के कारण पाकिस्तान हॉकी महासंघ होटल का बिल नहीं चुका सका जिसके चलते उनकी बुकिंग को रद्द कर दिया गया। पाकिस्तानी हॉकी टीम के सूत्रों के मुताबिक खिलाड़ियों और अधिकारियों को घंटों सड़क पर रहना पड़ा। इसमें एक सूत्र ने दिए अपने बयान में बताया कि पाकिस्तानी हॉकी टीम के प्लेयर्स और अधिकारियों के लिए कैनबरा में एक फोर स्टार होटल में कमरे बुक किए गए थे, लेकिन पाकिस्तानी हॉकी महासंघ ने उनका भुगतान नहीं किया जिसके चलते कैनबरा पहुंचने पर हमारे होटल की बुकिंग को रद्द कर दिया गया। सूत्र ने बताया कि कई घंटे इंतजार के बाद होटल प्रबंधन ने खिलाड़ियों को कुछ कमरे दिए, लेकिन 2 से तीन प्लेयर्स एक ही कमरे में रुके।

ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भी मिली हार

होटल में कमरे नहीं मिलने की वजह से सड़क पर कई घंटों का इंतजार करने के बाद पाकिस्तानी टीम को अगले दिन ऑस्ट्रेलिया से मैच खेलना था, जिसमें उन्हें 2-3 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इससे पहले हुए टूर्नामेंट में दैनिक भत्ता भी नहीं मिला था, जिसके चलते उन्हें पैसों की और तंगी का सामना करना पड़ा। अभी तक इस घटना के बाद पाकिस्तान हॉकी महासंघ से सभी को आधिकारिक बयान का इंतजार है।

ये भी पढ़ें

IND vs NAM: संजू सैमसन ने सूर्यकुमार यादव को पछाड़ा, सिर्फ इस खिलाड़ी से थोड़ा रह गए पीछे

T20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश में मचा बवाल, खिलाड़ियों ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारा कोई नहीं