1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन का होगा आगाज, जानें कब-कहां और कैसे देखें मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग

PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन का होगा आगाज, जानें कब-कहां और कैसे देखें मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग

PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन की शुरुआत इस बार 29 अगस्त से हो रही है, जिसमें फाइनल मुकाबला 26 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस बार पीकेएल नए फॉर्मेट में खेला जा रहा है, जिसमें पूरे सीजन में कुल 108 मैच होंगे।

Pro Kabaddi League 2025- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रो कबड्डी लीग 2025

देश की दूसरी सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी लीग प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन का आगाज 29 सितंबर से होगा, जिसमें इस बार शुरुआती मुकाबले विशाखापत्तनम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे। 12वें सीजन में पीकेएल नए फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें लीग स्टेज के दौरान कुल चार चरण होंगे। पूरे सीजन के दौरान जहां कुल 108 मुकाबले खेले जाएंगे तो वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 अक्टूबर को होगा।

देश के चार शहरों में खेले जाएंगे पीकेएल 2025 के मैच

प्रो कबड्डी लीग 2025 के मुकाबले इस बार देश के चार शहरों में होंगे जिसमें लीग स्टेज का पहला चरण 29 अगस्त से लेकर 11 सितंबर तक विशाखापत्तनम में होगा तो वहीं दूसरे चरण की शुरुआत जयपुर में 12 सितंबर से होगी जो 28 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद चेन्नई में तीसरा चरण 29 सितंबर से लेकर 12 अक्टूबर तक होगा जबकि चौथा चरण देश की राजधानी दिल्ली में 13 से 24 अक्टूबर तक होगा। पीकेएल 2025 का पहला मुकाबला तेलुगु टाइटन्स और तमिल थलाइवाज के बीच में खेला जाएगा। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स 31 अगस्त को अपना पहला मुकाबला बंगाल वॉरियर्स की टीम के खिलाफ खेलेगी।

इस सीजन भी कुल 12 टीमें एक्शन में दिखाई देंगी जिसमें तेलुगु टाइटंस, तमिल थलाइवाज, बेंगलुरु बुल्स, बंगाल वॉरियर्स, यू मुम्बा, हरियाणा स्टीलर्स, दबंग दिल्ली के.सी., गुजरात जायंट्स, जयपुर पिंक पैंथर्स, पटना पाइरेट्स, यूपी योद्धाज और पुनेरी पलटन की टीम शामिल है। वहीं इस बार टीमों को जीतने पर जहां 2 प्वाइंट्स मिलेंगे तो वही वहीं हारने पर उन्हें कोई अंक नहीं दिया जाएगा।

फैंस कहां पर देख सकते हैं मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग

पीकेएल 2025 मैचों का लाइव टेलीकास्ट भारतीय फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जिसमें स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी टीवी चैनलों पर पीकेएल मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ चैनल पर मैच दिखाए जाएंगे। प्रो कबड्डी लीग के मैचों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग फैंस जियो हॉटस्टार की एप पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अभी तक सिर्फ एक ही भारतीय कर पाया ऐसा

Asia Cup 2025: टीम में नहीं मिली जगह तो PCB पर भड़का पाकिस्तानी खिलाड़ी, कहा - मुझे स्पष्टता चाहिए