1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अभी तक सिर्फ एक ही भारतीय कर पाया ऐसा

सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अभी तक सिर्फ एक ही भारतीय कर पाया ऐसा

 Published : Aug 29, 2025 01:54 pm IST,  Updated : Aug 29, 2025 02:11 pm IST

टी20 एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव के पास एक खास कीर्तिमान बनाने का मौका है। बस इसके लिए उन्हें चार छक्के लगाने की जरूरत है।

suryakumar yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : GETTY

Suryakumar Yadav: टी20 एशिया कप 2025 की शुरुआत होने में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी। आगामी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को मिली है। उनकी कप्तानी में पिछले कुछ समय से भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

सूर्या के पास T20I क्रिकेट में 150 छक्के पूरे करने का मौका

सूर्यकुमार यादव ने अभी तक टी20 इंटरनेशलन क्रिकेट में कुल 146 छक्के लगाए हैं। अब अगर आगामी एशिया कप में वह चार छक्के और लगा देते हैं, तो वह T20I क्रिकेट में अपने 150 छक्के पूरे कर लेंगे। अभी तक भारत के लिए एक ही बल्लेबाज T20I क्रिकेट में 150 से ज्यादा छक्के लगा पाया है और वह रोहित शर्मा हैं। रोहित के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 205 छक्के दर्ज हैं।

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट:

बल्लेबाज छक्के
रोहित शर्मा 205
मार्टिन गुप्टिल 173
मुहम्मद वसीम 168
जोस बटलर 160
निकोलस पूरन 149
ग्लेन मैक्सवेल 148
सूर्यकुमार यादव 146

इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चार छक्के जड़ते ही सूर्या विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (148 छक्के) और निकोलस पूरन (149 छक्के) को भी T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पीछे कर देंगे।

T20I क्रिकेट में जड़ चुके चार शतक

सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2021 में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वह भारतीय टीम की अहम कड़ी बन गए। उन्होंने ऐसी बल्लेबाजी की, जिसकी मिशाल बहुत ही कम देखने को मिलती है। सूर्या ने अभी तक 83 T20I मैचों में कुल 2598 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से चार शतक और 21 अर्धशतक निकले हैं। सूर्या के पास वह काबिलियत है कि वह मैदान के किसी भी कोने में स्ट्रोक लगा सकें।

यह भी पढ़ें:

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया मोंडो ट्रैक का उद्घाटन, नीरज चोपड़ा ने कहा- बहुत खुशी की बात

एशिया कप में इस बार होगी इन दो खिलाड़ियों के बीच जंग, हार्दिक पांड्या की नजर नंबर वन पर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल