1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI में 141 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, बाबर आजम ने आमला को छोड़ा पीछे, विराट नंबर 3 पर

ODI में 141 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, बाबर आजम ने आमला को छोड़ा पीछे, विराट नंबर 3 पर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 19, 2026 03:55 pm IST,  Updated : Oct 19, 2026 03:55 pm IST

बाबर आजम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने 141 वनडे पारियों में 6671 रन बना लिए हैं। उन्होंने विराट कोहली और हाशिम अमला जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है।

Babar Azam & Virat Kohli- India TV Hindi
बाबर आजम & विराट कोहली Image Source : PTI

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ODI ट्राई सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में पाकिस्तान के बाबर आजम ने 57 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान बाबर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह वनडे क्रिकेट में 141 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली और हाशिम अमला जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

बाबर आजम ने हाशिम आमला को छोड़ा पीछे

बाबर आजम ने वनडे में 141 पारियों में 6671 रन बना लिए हैं। बाबर वनडे में 141 पारियों के बाद रन बनाने के मामले में सबसे आगे हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हाशिम अमला इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआती 141 पारियों में 6626 रन बनाए थे। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 141 वनडे पारियों में 6224 रन बनाए थे। बाबर और आमला के बीच 45 रनों का अंतर है। वहीं कोहली की तुलना में बाबर ने 447 रन ज्यादा बनाए हैं।

ODI क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं बाबर

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली 305 पारियों में 15109 रन और 58.78 की शानदार औसत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा, उनके नाम वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा 55 शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। तेंदुलकर ने ODI में 463 मैचों में 18426 रन बनाए थे। सचिन और विराट के बीच फिलहाल 3317 रनों का अंतर है।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच का हाल

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच की बात करें तो वहां पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 305 रन बनाए थे। पाकिस्तान की तरफ से सलमान अली आगा ने 90 गेंदों में 107 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। जवाब में श्रीलंका की टीम 48.1 ओवर में 268 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सलमान अली आगा को शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

यह भी पढ़ें

बांग्लादेश को मिली नई कप्तान, नाहिदा अख्तर संभालेंगी T20 की कमान, शोभना को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

सलमान अली आगा ने रचा इतिहास, नंबर-5 पर शतक जड़ते हुए कर दिया कमाल, मोहम्मद यूसुफ छूट गए पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।