1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप में इस बार होगी इन दो खिलाड़ियों के बीच जंग, हार्दिक पांड्या की नजर नंबर वन पर

एशिया कप में इस बार होगी इन दो खिलाड़ियों के बीच जंग, हार्दिक पांड्या की नजर नंबर वन पर

 Published : Aug 29, 2025 01:29 pm IST,  Updated : Aug 29, 2025 01:29 pm IST

एशिया कप के दौरान अगर हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन प्रदर्शन किया तो वे नंबर एक हो सकते हैं। उनकी टक्कर राशिद खान से होगी।

hardik pandya- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या Image Source : GETTY

Asia Cup 2025: एशिया कप का अगला सीजन अब करीब आ रहा है। टीमों ने अपनी अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि टीम इंडिया फिलहाल रेस्ट कर रही है। सितंबर से फिर रन बनाने और विकेट लेने की जंग शुरू होने जा रही है। इस दफा एशिया कप का आयोजन टी20 फॉर्मेट पर किया जा रहा है, इसलिए दो खिलाड़ियों के बीच जंग भी देखने के लिए मिलेगी। 

भुवनेश्वर कुमार ने लिए हैं टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट

टी20 एशिया कप का आयोजन तीसरी बार हो रहा है। इससे पहले जब दो बार इस फॉर्मेट पर एशिया कप हुआ है, उसमें सबसे ज्यादा विकेट लेने का काम भारत के भुवनेश्वर कुमार ने किया है। उन्होंने 13 विकेट दो एशिया में लिए हैं। लेकिन अब वे टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और एशिया कप के लिए भी इस बार नहीं चुने गए हैं। अमजद जावेद ने जहां 12 विकेट अपने नाम किए हैं, वहीं मोहम्मद नावेद ने 11 विकेट लिए हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान और भारत के हार्दिक पांड्या ने भी 11 विकेट टी20 एशिया कप में लिए हैं। 

हार्दिक पांड्या और राशिद खान के बीच होगी जंग

अब इस बार इतना तो पक्का है कि भुवनेश्वर कुमार का सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड टूट जाएगा, लेकिन सवाल ये जरूर है कि कौन 14 विकेट लेकर पहले आगे निकलता है। अफगानिस्तान की ओर से इस बार भी राशिद खान खेलते हुए नजर आएंगे, वहीं भारत के लिए हार्दिक पांड्या खेल रहे हैं। दोनों के पास मौका है कि वे पहले नंबर पर पहुंच जाएं। अगर भारत के हार्दिक पांड्या पहले ऐसा करते हैं और जब एशिया कप का समापन होगा, तब तक वे ही नंबर वन बने रहें तो इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता। 

एशिया कप जीतने की दावेदार भी है टीम इंडिया

एशिया कप का आगाज इस साल 9 सितंबर से होना है, लेकिन टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। इसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम को लीग चरण में ओमान से भी भिड़ना है। यानी भारत के ग्रुप में पाकिस्तान समेत सभी कमजोर टीमें हैं, इसलिए भारतीय टीम विजेता बनकर आए तो भी कोई आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए। देखना होगा कि टीम कैस प्रदर्शन करने में कामयाब होती है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल