A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Sultan Azlan Shah Cup 2025: भारत ने कनाडा को धमाकेदार अंदाज में पटका, फाइनल में मारी एंट्री

Sultan Azlan Shah Cup 2025: भारत ने कनाडा को धमाकेदार अंदाज में पटका, फाइनल में मारी एंट्री

भारतीय हॉकी टीम ने कनाडा के खिलाफ मैच दमदार तरीके से जीत लिया। भारत के लिए जुगराज सिंह ने चार गोल किए और जीत में अहम रोल अदा किया।

indian hockey team- India TV Hindi
Image Source : @THEHOCKEYINDIA X भारतीय हॉकी टीम

सुल्तान अजलान शाह कप 2025 टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है और टीम ने कनाडा को 14-3 से हराकर धमाकेदार अंदाज में हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। भारतीय हॉकी टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में सिर्फ र्फ बेल्जियम से एक गोल से हार मिली। बाकी और कोई भी विरोधी टीम टीम के सामने टिक नहीं पाई। अब भारतीय टीम रविवार को फाइनल में बेल्जियम से भिड़ेगी।

भारत ने अच्छे से मैच की शुरुआत

कनाडा के खिलाफ नीलकांत शर्मा ने मैच की शुरुआत चौथे मिनट में गोल दागकर की जिसके बाद सीनियर टीम में डेब्यू करने के बाद अच्छी फॉर्म में चल रहे राजिंदर सिंह ने 10वें मिनट में गोल कर दिया। यह रोमांचक शुरुआत रही। कनाडा ने शुरुआती गोल का जवाब पेनल्टी कॉर्नर हासिल करके उसे गोल में बदलकर दिया। 11वें मिनट में ब्रेंडन गुरालियुक ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। फिर अगले कुछ मिनटों में जुगराज सिंह और अमित रोहिदास ने क्रमश: 12वें और 15वें मिनट में गोल कर किए जिससे भारत की बढ़त 4-1 हो गई।

दबाव में आया था कनाडा का डिफेंस

टीम के सीनियर स्टार खिलाड़ियों को आराम दिया गया था इसलिए बेहतर प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी युवा खिलाड़ियों पर थी और उन्होंने कनाडा के डिफेंस को दबाव में रखकर अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरे क्वार्टर में गोलों की झड़ी लगी रही जिसमें राजिंदर ने 24वें मिनट में, दिलप्रीत सिंह ने 25वें मिनट में और जुगराज ने 26वें मिनट में गोल कर दिए। अब भारतीय टीम 7-1 से आगे थी। कनाडा ने तीसरे क्वार्टर में अपने आक्रमण में थोड़े बदलाव किए, जिससे 35वें मिनट में उन्हें पेनल्टी स्ट्रोक मिला। मैथ्यू सरमेंटो ने इसे पोस्ट में डालकर स्कोर 7-2 कर दिया।

आखिरी क्वार्टर में हुए कुल 6 गोल

इस बीच जुगराज ने इसी क्वार्टर में 39वें मिनट में गोल करके हैट्रिक बनाई। जिसके बाद सेल्वम कार्ति ने 43वें मिनट में गोल करके भारत की बढ़त को 9-2 तक पहुंचा दिया। आखिरी क्वार्टर बस एक औपचारिकता मात्र थी लेकिन इसी में दोनों टीमों ने ज्यादा गोल किए। इस क्वार्टर में छह गोल हुए। रोहिदास ने 46वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर और इसके बाद 50वें मिनट में जुगराज के पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील किया। दोनों टीमों ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल करना जारी रखा और कनाडा ने भी इसमें गोल किया। अभिषेक ने 57वें और 59वें मिनट में दो गोल करके मैच शानदार तरीके से खत्म किया। 

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

श्रेयस अय्यर चोटिल अब नंबर-4 पर कौन उतरेगा, इन 2 प्लेयर्स के बीच टक्कर; जानें किसका रिकॉर्ड बेहतर

Tri Series 2025: पाकिस्तान के लिए हीरो बने ये प्लेयर्स, तोड़ा खुद का ही सालों पुराना कीर्तिमान