1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूएस ओपन 2026 में हुआ बड़ा उलटफेर, कार्लोस अल्कारेज को क्वार्टर फाइनल में मिली अमेरिकी खिलाड़ी से मात

यूएस ओपन 2026 में हुआ बड़ा उलटफेर, कार्लोस अल्कारेज को क्वार्टर फाइनल में मिली अमेरिकी खिलाड़ी से मात

टेनिस जगत के मौजूदा सुपरस्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज साल 2026 के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उलटफेर का शिकार हो गए हैं, जिसमें उनको अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

Carlos Alcaraz- India TV Hindi
Image Source : AP कार्लोस अल्कारेज

यूएस ओपन 2026 में पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में उस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब वर्ल्ड नंबर-3 खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज को अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन जो अभी रैंकिंग में 8वें नंबर पर हैं उनको मात देने में कामयाब रहे। इस हार के साथ ही कार्लोस अल्कारेज का ग्रैंड स्लैम में चले आ रहे उनकी लगातार 18 जीत का सिलसिला भी रुक गया। कार्लोस अल्कारेज को पिछली बार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में हार साल 2025 में विंबलडन फाइनल मैच में जैनिक सिनर के खिलाफ मिली थी, जिसके बाद अब उन्होंने मुकाबला गंवाया है। बेन शेल्टन के खिलाफ यह क्वार्टर फाइनल मैच 5 सेट तक चला जिसमें कार्लोस दो ही सेट को अपने नाम करने में कामयाब हो सके। बता दें कि कार्लोस अल्कारेज इंजरी के बाद वापसी कर रहे थे, जिसमें उन्होंने इस साल विंबलडन और फ्रेंच ओपन दोनों में चोटिल होने की वजह से हिस्सा नहीं लिया था।

पहले सेट में जीत के साथ की शुरुआत फिर गंवाई लय

अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन के खिलाफ कार्लोस अल्कारेज का यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला 4 घंटे 28 मिनट तक चला, जिसमें पहले सेट का अंत दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी रोमांचक देखने को मिला और कार्लोज अल्कारेज इस सेट को 7-6 के अंतर से अपने नाम किया और मुकाबले में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद दूसरे सेट में अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन ने जबरदस्त तरीके से वापसी करने के साथ अल्कारेज को 6-1 के अंतर से मात देने के साथ मैच 1-1 की बराबरी पर ला दिया, जबकि तीसरे सेट में भी शेल्टन अपने इस दबदबे को बरकरार रखने में कामयाब रहे जिसमें उन्होंने 6-3 के अंतर से जीत हासिल की।

चौथे सेट में अल्कारेज ने की वापसी, शेल्टन ने आखिरी सेट जीत सेमीफाइनल में बनाई जगह

कार्लोस अल्कारेज जो मौजूदा यूएस ओपन डिफेंडिंग चैंपियन भी हैं वह इस मुकाबले में 2-1 के अंतर से पिछड़ने के बाद चौथे सेट में वापसी करने में कामयाब रहे और उसे उन्होंने एकतरफा 6-1 के अंतर से अपने नाम किया जिसके चलते मुकाबला 2-2 की बराबरी पर आ गया। अब सभी की नजरें इस मैच के आखिरी सेट को लेकर टिकी हुई थी जिसमें कार्लोस अल्कारेज और बेन शेल्टन के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला और टाई ब्रेकर तक मैच जाने के बाद शेल्टन 7-6 के अंतर से इसे जीतने में कामयाब रहे और यूएस ओपन 2026 में उन्होंने बड़े उलटफेर को भी अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें

 

सात्विक-चिराग ने रच दिया इतिहास, चीन की जोड़ी को हराकर पहली बार जीता चाइना मास्टर्स का खिताब

ब्लू जर्सी में लौटेगी भारतीय हॉकी टीम, एशियन गेम्स 2026 में नहीं दिखेगा नारंगी रंग