A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. Google Pixel 10 या Samsung Galaxy S25? जानें कौन है सबसे तगड़ा Android फोन

Google Pixel 10 या Samsung Galaxy S25? जानें कौन है सबसे तगड़ा Android फोन

Google Pixel 10 vs Samsung Galaxy S25: गूगल ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट पिक्सल 10 सीरीज ग्लोबली लॉन्च की है। गूगल के इस फोन का सीधा मुकाबला सैमसंग के Galaxy S25 से है। ये दोनों फोन इस साल लॉन्च हुए सबसे तगड़े Android फोन में शामिल हैं।

Google Pixel 10- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE INDIA गूगल पिक्सल 10

Google Pixel 10 vs Samsung Galaxy S25: गूगल ने अपना लेटेस्ट Pixel 10 स्मार्टफोन इस सप्ताह ग्लोबली लॉन्च किया है। यह इस साल लॉन्च हुए सबसे तगड़े Android फोन में से एक है। कंपनी ने इसे 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है। इस प्राइस रेंज में Samsung Galaxy S25 को साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। गूगल और सैमसंग में से किसका Android फोन बेस्ट है? आइए जानते हैं..

डिजाइन

सबसे पहले बात करते हैं इन दोनों फोन के डिजाइन की। ये दोनों फोन प्रीमियम ग्लास बॉडी के साथ आते हैं। गूगल के फोन में तीन कैमरा हॉरिजोन्टली अलाइंड किए गए हैं। कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 9 सीरीज का ही डिजाइन रखा है। वहीं, सैमसंग के इस साल लॉन्च हुए फोन का डिजाइन भी पिछले साल वाले मॉडल की तरह ही है। इसमें वर्टिकली अलाइंड ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। फ्रंट में दोनों फोन में फ्लैट डिस्प्ले मिलता है, जिसमें सेंटर अलाइंड पंच होल दिया गया है।

Image Source : Samsungसैमसंग गैलेक्सी एस25

फीचर्स

गूगल के लेटेस्ट पिक्सल फोन में 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1080 x 2424 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन लेटेस्ट Tensor G5 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। गूगल का यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं, फोन में 4970mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

  Pixel 10 Galaxy S25
डिस्प्ले 6.3 इंच, 120Hz, AMOLED 6.2 इंच, 120Hz, AMOLED
प्रोसेसर Tensor G5 Snapdragon 8 Elite
स्टोरेज 12GB, 256GB 12GB, 512GB
बैटरी 4970mAh, 30W, 15W 4000mAh, 25W, 10W
कैमरा 48MP, 13MP, 10.8MP, 10.5MP 50MP, 10MP, 12MP, 12MP
OS Android 16 Android 15

Samsung के फोन में 6.2 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजलूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। इसमें भी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snaodragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 12GB रैम के साथ 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 4000mAh की बैटरी के साथ 25W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Image Source : Googleगूगल पिक्सल 10

कैमरा

गूगल और सैमसंग दोनों के लेटेस्ट फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। पिक्सल 10 में 48MP का वाइड एंगल, 13MP का अल्ट्रा वाइड और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.5MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, सैमसंग के Galaxy S25 में 50MP का मेन वाइड एंगल, 10MP का अल्ट्रा वाइड और 12MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा।

हमारा फैसला

गूगल और सैमसंग के इन दोनों फोन के डिजाइन से लेकर फीचर्स दोनों को कंपेयर किया जाए तो परफॉर्मेंस और डिस्प्ले के मामले में सैमसंग का फोन भारी पड़ता है। वहीं, कैमरा और बैटरी आदि के मामले में गूगल का लेटेस्ट फोन बेहतर है। 

यह भी पढ़ें -

iPhone 13 की औंधे मुंह गिरी कीमत, जानें कहां मिलेगा सबसे सस्ता