1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 13 की औंधे मुंह गिरी कीमत, जानें कहां मिलेगा सबसे सस्ता

iPhone 13 की औंधे मुंह गिरी कीमत, जानें कहां मिलेगा सबसे सस्ता

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 23, 2025 04:46 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 04:46 pm IST

iPhone 13 Price drop: एप्पल का 2021 में लॉन्च हुआ iPhone 13 लॉन्च प्राइस से लगभग आधी कीमत में मिल रहा है। अमेजन और फ्लिपकार्ट से इसे आप हजारों रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं।

iPhone 13, iPhone 13 price cut, amazon Sale- India TV Hindi
आईफोन 13 Image Source : INDIA TV

iPhone 13 Price Drop: एप्पल के आईफोन 13 की कीमत में एक बार फिर से कटौती की गई है। आईफोन 13 को लॉन्च प्राइस से करीब 37,000 रुपये तक सस्ते में घर ला सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart पर इस फोन को काफी सस्ते में घर ला सकते हैं। आईफोन 13 को 2021 में लॉन्च किया गया था। 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत वाला यह आईफोन अब 40,000 रुपये की प्राइस रेंज में खरीद सकते हैं।

iPhone 13 पर ऑफर

यह आईफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 128GB, 256GB और 512GB में आता है। इसे 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस कट के बाद यह आईफोन अमेजन पर 43,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। फ्लिपकार्ट पर यह 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। अमेजन पर iPhone 13 की खरीद पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। इस तरह आप इसे 42,900 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इस तरह से iPhone 13 की खरीद पर कुल 37,000 रुपये बचाए जा सकते हैं।

iPhone 13 की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर, आप अपना कोई पुराना फोन एक्सचेंज करा रहे हैं तो इस आईफोन पर 36,400 रुपये और बचाए जा सकते हैं। पुराना फोन बेचने पर अगर आप 20,000 रुपये भी बचा लेते हैं तो यह आईफोन आपको महज 22,900 रुपये का मिलेगा। इस तरह से आप सस्ते एंड्रॉइड फोन की कीमत में iPhone 13 को घर ला सकते हैं।

iPhone 13 फीचर्स
डिस्प्ले 6.1 इंच सुपर रेटिना
प्रोसेसर A15 Bionic
कैमरा 12MP + 12MP, 12MP
स्टोरेज 128GB/256GB/512GB
OS iOS 15

iPhone 13 के फीचर्स

एप्पल का यह आईफोन 6.1 इंच के सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ आता है। इस आईफोन में आपको ट्रेडिशनल नॉच डिजाइन दिया गया है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें दोनों कैमरे 12MP + 12MP के मिलेंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का ही कैमरा मिलेगा। आईफोन 13 में 6GB रैम के साथ A15 Bionic चिप दिया गया है। यह iOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है, जिसे iOS 18 में अपग्रेड किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -

Dream11 वॉलेट से कैसे निकालें अपना पैसा? जानें पूरा तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक