1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 Review: मजबूत हिंज वाला पतला फोल्डेबल फोन, परफॉर्मेंस और बैटरी भी दमदार

Samsung Galaxy Z Fold 8 Review: मजबूत हिंज वाला पतला फोल्डेबल फोन, परफॉर्मेंस और बैटरी भी दमदार

Samsung Galaxy Z Fold 8 को हमने कुछ समय इस्तेमाल किया है। सैमसंग का यह बुकस्टाइल डिजाइन वाला फोल्डेबल फोन यूनीक साइज में आता है। हमें यह फोन कैसा लगा है, आइए जानते हैं...

सैमसंग गैलेक्सी जेड...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8
Samsung Galaxy Z Fold 8
  • Display
  • Processor
  • Front Camera
  • Rear Camera
  • Ram
  • Storage
  • Battery
  • Os
  • Resolution
  • Display7.6 इंच, Dynamic AMOLED 2X
  • ProcessorQualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
  • Front Camera10MP + 10MP
  • Rear Camera50MP + 50MP
  • Ram16GB
  • Storage1TB
  • Battery5000mAh
  • OsAndroid 17, OneUI 9
  • Resolution1,848 x 2,448

Samsung ने इस साल अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन में बड़ा अपग्रेड किया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने रेगुलर बुक स्टाइल वाले फोल्डेबल फोन को Galaxy Z Fold 8 Ultra के नाम से पेश किया है। वहीं, नए चौड़े फ्रेम वाले बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन को Galaxy Z Fold 8 के नाम से उतारा है। यह फोल्डेबल फोन देखने में पासपोर्ट की तरह लगता है। हमने सैमसंग के इस फोल्डेबल फोन को कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। हमें यह कैसा लगा है, आइए जानते हैं...

कैसा है नया डिजाइन?

Samsung Galaxy Z Fold 8 की भारत में कीमत 1,79,999 रुपये से शुरू होती है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे हल्का बुक-स्टाइल वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इस फोन का वजन महज 201 ग्राम है। यही नहीं, यह काफी स्लिम भी है। इसे अनफोल्ड करने पर इसकी मोटाई महज USB Type C पोर्ट जितनी रह जाती है। वहीं, फोल्ड होने के बाद भी यह काफी पतला है। इसे हाथ में लेने पर यह आपको काफी अच्छा और यूनीक लगेगा। कम वजन होने की वजह से आप इसे सिंगल हैंडली यूज कर सकते हैं।

Image Source : India TVसैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8

Galaxy Z Fold 8 के हिंज में भी कंपनी ने बड़ा अपग्रेड किया है। यह Armor Titanium Flex हिंज के साथ आता है, जो पिछले सभी मॉडल के मुकाबले ज्यादा ड्यूरेबल है। हिंज के ऊपर मेटल का प्रोटेक्शन दिया गया है। वहीं, दोनों साइड में स्क्रीन के साथ प्रोटेक्टर लगे हैं, जो डिस्प्ले को फटने से बचाने के लिए है। इसे फोल्ड और अनफोल्ड करना बेहद आसान है। आप चाहे तो एक हाथ से भी फोल्ड और अनफोल्ड कर सकते हैं। यह प्रोटेक्टर डिस्प्ले को बाहर नहीं निकलने देता है।

ओवरऑल डिजाइन की बात करें तो कवर डिस्प्ले के बैक साइड में डुअल कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जो वर्टिकली अलाइंड है। कैमरे के नीचे LED फ्लैश दिया गया है। फोन के मेन और कवर डिस्प्ले के चारों ओर आपको मैटल फ्रेम देखने को मिलेगा। Galaxy Z Fold 8 को खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और बिंज वॉच के लिए डिजाइन किया गया है। यह अब तक लॉन्च हुए सभी बुक स्टाइल वाले फोल्डेबल फोन के मुकाबले काफी हैंडी लगा है।

Image Source : India TVसैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8

कैमरे वाले एरिया की साइड में ही आपको वॉल्टूम और पावर बटन मिलेंगे। इसका पावर बटन अल्ट्रासोनिक फिजिकल फिंगरप्रिंट से इंटिग्रेटेड है। यह इतना तेज है कि इस पर उंगली लगाते ही फोन चंद सेकेंड में अनलॉक हो जाता है। फोन के नीचे और ऊपर दोनों तरफ एक-एक स्पीकर लगा है। वहीं, नीचे की तरफ USB Type C और सिम कार्ड स्लॉट लगाने की सुविधा मिलती है।

डिस्प्ले में क्या है खास?

इस फोल्डेबल फोन में कंपनी ने 7.6 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया है। फोन का मेन डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो डिस्प्ले पर प्ले होने वाले वीडियो की व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती है। इसकी खास बात ये है कि फोन को आप किसी भी साइड घुमाकर वीडियो देख सकते हैं।

Image Source : India TVसैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8

इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले भी डायनैमिक AMOLED 2x रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले पर भी आपको मूवीज और वीडियो देखने में रेगुलर स्मार्टफोन के मुकाबले बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस भी अच्छी है, जिसकी वजह से डायरेक्ट सनलाइट में भी आप 4K क्वालिटी के वीडियो देख सकते हैं। इसमें डार्कनेस नजर नहीं आता है। कवर डिस्प्ले भी 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्प्ले इस्तेमाल करते समय आपको बेहद स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा।

कैसी है परफॉर्मेंस?

सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस में भी कोई कसर नहीं छोड़ा है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया है, जो अब तक लॉन्च हुआ सबसे तगड़ा प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। हमने इसका 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट यूज किया है। हमें इसमें भी मल्टी-टास्किंग में कोई दिक्कत नहीं आई है। फोन में आप एक साथ कई ऐप्स ओपन कर सकेंगे और फोन बिलकुल भी हैंग नहीं होता है।

Image Source : India TVसैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8

इसमें गूगल जेमिनी बेस्ड कई फीचर्स दिए गए हैं, जो केवल स्टॉक एंड्रॉइड में मिलता है। यह फोन लेटेस्ट Android 17 पर बेस्ड OneUI 9 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। सैमसंग के इस कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम में आपको कई ऐसे टूल्स मिलते हैं, जो डेली यूज के लिए यूजफुल हैं। यह फोल्डेबल फोन गेमिंग के लिए नहीं बना है, फिर भी आप इसमें हाई ग्राफिक्स वाले गेम आसानी से खेल सकते हैं। फोन के डिस्प्ले से लेकर अन्य हार्डवेयर हाई एंड गेम खेलने के लिए कम्पैटिबल है।

बैटरी एक्सपीरियंस

सैमसंग ने अपने इस फोल्डेबल फोन में 4,800mAh (टिपिकल 5,000mAh) की बैटरी दी है। इसके साथ 45W USB Type C फास्ट वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन को स्लिम रखने के लिए कंपनी ने इसमें सिलिकन-कार्बन बैटरी का यूज किया है। फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में पूरे दिन आराम से चल जाती है।

Image Source : India TVसैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 रिव्यू

फोन में दो स्क्रीन लगा है, जिसकी वजह से इसकी बैटरी थोड़ी और बड़ी की जा सकती थी। इस फोन की बैटरी को 0 से फुल चार्ज होने में करीब 2 घंटे का समय लगता है। कंपनी ने फोन के साथ सिर्फ Type C टू Type C डेटा केबल दी है। हमने अपने Google Pixel 8 के अडेप्टर के साथ इस फोन को चार्ज करके टेस्ट किया है, जो 30W को सपोर्ट करता है।

इस फोन को फुल चार्ज करने के बाद हमने Netflix पर तीन मूवीज देखी तो भी इसकी बैटरी 35% बची थी। ऐसे में फोन की बैटरी वीडियो स्ट्रीमिंग करने पर ज्यादा खपत नहीं होती है। इसे पूरे दिन आराम से चलाया जा सकता है। 

AI फीचर्स की भरमार

सैमसंग अपने इस फोल्डेबल फोन के साथ यूजर्स को डिवाइस एक्टिवेट करने से लेकर अगले 6 महीने तक Google Gemini AI Pro का 6 महीने वाला सब्सक्रिप्शन फ्री में ऑफर करता है। फोन में दिए गए AI बेस्ड टूल में आपको इसकी झलक देखने को मिलेगी। आप अपने हिसाब से AI की मदद से स्केच को 3D इमेज में बदल सकते हैं।

Image Source : India TVसैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8

इसके अलावा Notebook LLM भी फोन में इन-बिल्ट मिलेगा। बेसिक एआई फीचर्स जैसे सर्किल-टू-सर्च, एआई एडिटिंग, इ्न्हांसिंग वाले फीचर्स भी इसमें आपको मिलेंगे। 6 महीना पूरा होने पर यूजर्स एआई के लिए Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन को आगे एक्सटेंड करा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको चार्ज देना होगा।

कैमरा एक्सपीरियंस

सैमसंग ने इस फोन के बैक में 50MP का डुअल कैमरा यूज किया है। फोन के बैक में 50MP के दो कैमरे लगे हैं। वहीं, कवर स्क्रीन पर 10MP और मेन स्क्रीन पर पंच-होल डिजाइन वाला 10MP का सेल्फी कैमरा लगा है। इस तरह कुल मिलाकर इस फोन में आपको चार कैमरे देखने को मिलेंगे। इसके मेन कैमरा की बात करें तो यह दिन की रोशनी में काफी बेहतर और नेचुरल तस्वीर क्लिक कर सकता है। 

Image Source : India TVसैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8

वहीं, लो लाइट में भी फोन का कैमरा बेहतर परफॉर्म करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यूज होने वाले फ्रंट कैमरा भी ठीक हैं। ये भी डेलाइट में अच्छी तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। इस फोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसमें HDR का सपोर्ट मिलता है।

हमें कैसा लगा ये फोन?

Samsung Galaxy Z Fold 8 अपने यूनीक डिजाइन की वजह से हमें काफी अच्छा लगा है। फोन का लुक काफी आकर्षक लगेगा। साथ ही, यह सिंगल हैंड ऑपरेशन में काफी हैंडी साबित होता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने फोन की परफॉर्मेंस को भी अपग्रेड किया है। साथ ही, इसकी बैटरी का बैकअप भी ठीक-ठाक है। हालांकि, इसे और बेहतर किया जा सकता है। हमें इस फोन में जो चीज अच्छी नहीं लगा वो ये कि इसे बहुत संभालकर इस्तेमाल करना होगा। गिरने पर फोन का हिंज टूट सकता है। साथ ही, कवर डिस्प्ले को भी नुकसान पहुंच सकता है। अगर, आप रेगुलर स्मार्टफोन से फोल्डेबल में खुद को अपग्रेड करने वाले हैं तो ये यूनीक डिजाइन वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन आपको पसंद आ सकता है।

यह भी पढ़ें - Poco M8 Power Review: मिड बजट में दमदार फोन, लंबी चलती है बैटरी