1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. Poco M8 Power Review: मिड बजट में दमदार फोन, लंबी चलती है बैटरी

Poco M8 Power Review: मिड बजट में दमदार फोन, लंबी चलती है बैटरी

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 01, 2026 07:13 pm IST,  Updated : Sep 01, 2026 07:13 pm IST

Poco M8 Power कंपनी का अब तक लॉन्च हुआ सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। फोन में दमदार बैटरी के साथ-साथ तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। हमें यह फोन कैसा लगा है, आइए जानते हैं...

Poco M8 Power Review- India TV Hindi
पोको एम8 पावर रिव्यू Image Source : INDIA TV
  • Review
  • Key specs
Poco M8 Power Review- India TV Hindi
POCO M8 Power
  • Display
  • Processor
  • Front Camera
  • Rear Camera
  • Ram
  • Storage
  • Battery
  • Os
  • Resolution
  • Display6.99 इंच, Full HD+ AMOLED
  • ProcessorQualcomm Snapdragon Gen 4
  • Front Camera8MP
  • Rear Camera50MP
  • Ram8GB
  • Storage128GB
  • Battery8000mAh
  • OsAndroid 16, HyperOS
  • Resolution2396 x 1080 pixels

Poco M8 Power को कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में उतारा गया है। यह चीनी कंपनी का इस साल लॉन्च हुआ बजट फ्रेंडली फोन गेमिंग फोन है। फोन में 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन का डिस्प्ले भी 120Hz हाई रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन को हमने कुछ दिन यूज किया है। आइए जानते हैं कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस?

यह फोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसे 3 कलर ऑप्शन- Black, Green और Blaze Orange में खरीदा जा सकता है। हमने इस फोन का Blaze Orange वाला वेरिएंट यूज किया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 27,999 रुपये में आता है।

Poco M8 Power Review
Image Source : INDIA TVपोको एम8 पावर रिव्यू

Poco M8 Power: डिजाइन और डिस्प्ले

पोको का यह मिड बजट फोन नए डिजाइन के साथ आता है। इसके बैक में स्क्वॉयर साइज वाला कैमरा मॉड्यूल मिलता है। फोन के बैक पैनल में पॉलीकॉर्बोनेट यानी प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन के फ्रंट में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के तीन ओर पतले बेजल्स दिए गए हैं। वहीं, नीचे का चिन अन्य साइड के बेजल के मुकाबले मोटा है।

फोन के नीचे की तरफ USB Type C चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर ग्रिल, सिम कार्ड स्लॉट और माइक मिलेंगे। वहीं, इस फोन की बाईं तरफ कोई बटन देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, दाईं तरफ वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। इस बजट फोन का वजन करीब 225 ग्राम है। वजन ज्यादा होने की वजह से सिंगल हैंड में यूज करते समय फोन आपको थोड़ा भारी लग सकता है।

Poco M8 Power Review
Image Source : INDIA TVपोको एम8 पावर रिव्यू

इसमें 6.99 इंच का FHD+ रेजलूशन वाला बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से फोन में कॉन्टेंट स्क्रॉलिंग का अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक की है। अच्छी ब्राइटनेस और AMOLED डिस्प्ले की वजह से धूप और तेज रोशनी में भी डिस्प्ले पर कॉन्टेंट साफ दिखाई देते हैं। वहीं, OTT पर वीडियो देखते समय आपको वाइब्रेंट एक्सपीरियंस मिलेगा।

हमने इस फोन पर स्टेंडर्ड रेजलूशन वाले बैटल रॉयल गेम खेलकर देखे। बजट फोन होने के बावजूद इस फोन के डिस्प्ले में गेम खेलते समय लैगिंग महसूस नहीं होती है। ओवरऑल फोन का डिजाइन आपको प्राइस रेंज के मुताबिक ठीक लगेगा।

Poco M8 Power Review
Image Source : INDIA TVपोको एम8 पावर रिव्यू

Poco M8 Power की परफॉर्मेंस

पोको का यह मिड बजट स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 8GB तक रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन पर आप बेसिक कॉलिंग के साथ-साथ HD क्वालिटी के वीडियो कॉन्टेंट एक्सपीरियंस कर सकते हैं। मल्टी-टास्किंग के दौरान भी फोन का परफॉर्मेंस ठीक रहता है। हालांकि, हमने इसके 6GB रैम वाला वेरिएंट यूज किया है।

यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। शाओमी का यह ऑपरेटिंग सिस्टम कई पर्सनलाइज्ड फीचर्स के साथ आता है। ये फीचर्स आपको इस फोन में यूज करने के लिए मिलेंगे। हालांकि, इसमें कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स मिलते हैं, जो आपको निराश कर सकते हैं। हालांकि, आप इन प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स को फोन से डिलीट कर सकते हैं। इस फोन के साथ कंपनी 2 साल OS और 3 साल सिक्योरिटी अपडेट देने का ऑफर दे रही है। कंपनी ने इसमें लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ AI फीचर्स भी दिए हैं जो Google Gemini पर बेस्ड हैं।

Poco M8 Power Review
Image Source : INDIA TVपोको एम8 पावर रिव्यू

पोको के इस फोन में 8000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसमें 10W रिवर्स चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलता है। इससे आप अपने TWS, स्मार्टवॉच आदि को भी चार्ज कर सकते हैं। पोको के इस फोन को आप एक बार फुल चार्ज करके दो दिन आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 80 से 85 मिनट का समय लगता है। यह पोको का भारत में अब तक लॉन्च हुआ सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है।

Poco M8 Power का कैमरा

इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में एक और सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप के साथ एक LED फ्लैश लाइट भी दी गई है। फोन का कैमरा AI फीचर से लैस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलता है। फोन के कैमरे से आप दिन की रोशनी में ठीक-ठाक तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। वहीं, कम रोशनी में भी फोन के कैमरे से ली गई तस्वीर आपको अच्छी नहीं लगेगी।

हाई रेजलूशन वाली तस्वीर क्लिक करने के लिए आपको आपको कैमरा ऐप में जाकर 50MP वाला मोड सेट करना होगा। स्टैंडर्ड मोड में यह 12.5MP वाले सेंसर से फोटो क्लिक करेगा। फोन से कम रोशनी में तस्वीर लेने के लिए नाइट मोड का भी सपोर्ट मिलता है। हालांकि, कम रोशनी में ली गई तस्वीर ज्यादा जूम करने पर पिक्सलेट होती है।

Poco M8 Power Review
Image Source : INDIA TVपोको एम8 पावर रिव्यू

मेन कैमरा से ली गई तस्वीर की क्वालिटी आपको ठीक लगेगी। इसे आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के लिए यूज कर सकते हैं। आप इस फोन से बेसिक के साथ-साथ हाई क्वालिटी तस्वीरें भी क्लिक कर सकते हैं। QR कोड स्कैन करके आप ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट भी कर सकते हैं। सेल्फी कैमरे से ली गई तस्वीर भी ठीक लगेगी। हालांकि, ली गई तस्वीर को अगर आप ज्यादा जूम करते हैं तो यह पिक्सलेट होती है।

हमारा फैसला

पोको का यह फोन डेली यूज के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस स्मार्टफोन की सबसे अच्छी बात ये है कि फोन को अगर आप एक बार फुल चार्ज कर लेते हैं तो आपको दो दिन तक चार्जर की जरूरत नहीं पड़ेगी। फोन का डिजाइन भी हमें ठीक लगा है। कीमत के हिसाब से फोन में हमें कुछ कमियां भी लगी हैं। 6GB रैम वाले फोन के लिए 25,000 रुपये खर्च करना यूजर की जेब पर बोझ लगेगा। फोन की कीमत अगर 20,000 रुपये से कम होती तो इसे एक वैल्यू फोन कहा जा सकता था।

यह भी पढ़ें - 4000 रुपये तक महंगे हो गए Vivo, iQOO के 7200mAh बैटरी वाले फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक