A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. मनोरंजन के लिए बाजार में Acer का प्रीमियम मल्टीमीडिया टैबलेट

मनोरंजन के लिए बाजार में Acer का प्रीमियम मल्टीमीडिया टैबलेट

ताईवान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Acer ने शुक्रवार को आईकोनिया टैब 10 और आईकोनिया वन 10 टैबलेट की घोषणा की, जिसे मुख्य रूप से प्रीमियम मल्टीमीडिया अनुभव के लिए डिजायन किए गए हैं।

Tablet- India TV Hindi
Tablet

ताईपे: ताईवान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Acer ने शुक्रवार को आईकोनिया टैब 10 और आईकोनिया वन 10 टैबलेट की घोषणा की, जिसे मुख्य रूप से प्रीमियम मल्टीमीडिया अनुभव के लिए डिजायन किए गए हैं। ये डिवाइस क्वैड-कोर के मीडिया टेक प्रोसेसर से लैस हैं और एंड्रायड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। इनकी बैटरी लाइफ 8 घंटे तक है। 

आइकोनिया टैब 10 क्वांटम डॉट तकनीक का डिस्प्ले है और इसका एसर मीडिया मास्टर प्रयोक्ताओं को अलग-अलग तरह के मूवीज और गानों की प्राथमिकताओं को तय करने की सुविधा देता है। आइकोनिया वन 10 मल्टीविंडोज और क्विक एप स्विचिंग को सपोर्ट करता है, इस प्रकार डिवाइस की बदलने की योग्यता में वृद्धि करता है।