नई दिल्ली
500 और 1000 रुपये के नोट बैन होने की वजह से लोगों को कैश की कमी का सामना करना पड़ रहा है। देशभर से ऐसी तस्वीरें आ रही हैं जिनमें लोग बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी कतारें लगाए दिख रहे हैं। लोगों की परेशानी की एक बड़ी वजह यह भी है कि कुछ एटीएम में कैश नहीं है तो कुछ काम ही नहीं कर रहे।
कई लोगों को तो यह भी नहीं पता कि उनके आसपास कितने एटीएम हैं और कहां हैं। ऐसे ही लोगों की मदद करने के लिए गूगल ने एक अचछी पहल की है। गूगल ने अपने होमपेज www.google.co.in पर एक लिंक दिया है जिसपर क्लिक करने के बाद आप अपने आसपास मौजूद ATM ढूंढ सकते हैं।
गूगल ने इस लिंक को सर्च बार के ठीक नीचे दिया है। आपको यह लिंक डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों पर ही आसानी से दिख जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नक्शा (मैप) खुलेगा और आपको ATMs की लोकेशन दिखने लगेगी। अब आपको करना यह है कि जिस भी एटीएम पर आप जाना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।