जानिए, किन कारों की सवारी करना पसंद करते हैं हमारे बॉलीवुड स्टार्स
हममें से कइयों के जेहन में यह सवाल अक्सर आता होगा कि बॉलीवुड के हमारे फेवरिट स्टार्स आखिर किन गाड़ियों में घूमना पसंद करते हैं। उनकी पसंदीदा कारें कौन सी हैं?

शाहरुख खान: किंग खान को लग्जरी कारों का शौक है, और यह शौक उनकी कारों को देखकर लगता है। उनके पास मर्सेडीज, बीएमडब्ल्यू से लेकर ऑडी कारों का काफिला है। लेकिन क्या आपको पता है कि शाहरुख के पास दुनिया की सबसे तेज कार बुगाटी वेरॉन भी है। इस कार की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये है।