नई दिल्ली: दुनियाभर की तमाम बहसों के इतर जब वैश्विक परिदृश्य से तुलना करते हुए यह कहा जाता है कि भारत में महिलाओं और पुरुषों के बीच काफी असमानता है, तो पीड़ा होती है। कहते हैं कि आंकड़े झूठ नहीं बोलते। आंकड़े सच का आईना होते हैं। बड़ी- बड़ी कंपनियां सालाना अपनी कंपनी की रिपोर्ट जारी करती हैं जिसमें वो तमाम डेटा उपलब्ध होते हैं जिन्हें अगर परखा जाए तो आपको यकीनन हैरानी होगी।
करोड़ों डॉलर की कंपनियों में भी ऐसी लैंगिक असमानता देखने को मिलती है जिसका रोना अक्सर भारत में रोया जाता है। मगर गणितीय वास्तविकता एक ऐसा स्याह पक्ष उजागर करती है जो सारे किंतु परंतु को खत्म कर देती है। फेसबुक हो, ट्विटर या फिर गूगल अगर लीडरशिप के मामले में महिलाओं और पुरुषों की तुलना की जाए तो महिलाएं अब भी काफी पीछे हैं। भले ही हम 21वीं सदी में हो और महिलाएं पहले के मुकाबले बेहतर स्थिति में पहुंची हों फिर भी उनके लिए हालात पहले के मुकाबले उतने बेहतर नहीं है जिसकी तस्वीर पेश करने की कोशिश की जाती है।
हम आंकड़ों के जरिए आपको बताने की कोशिश करेंगे कि आखिर दुनिया की दिग्गज कंपनियों लीडरशिप पोजीशन में जॉब्स के लिहाज से महिलाएं कहां हैं और उनका पुरुषों को मुकाबले कितना अनुपात है।
| लीडरशिप की स्थिति में महिलाएं और पुरुष (दिग्गज कंपनियां) |
साल |
कर्मचारी |
महिला |
पुरुष |
| Linkedin |
2015 |
4235 |
30 फीसदी |
70 फीसदी |
| Ebay |
2015 |
21353 |
29 फीसदी |
71 फीसदी |
| Apple |
2015 |
59,850 |
28 फीसदी |
72 फीसदी |
| Amazon.com |
2014 |
77,179 |
25 फीसदी |
75 फीसदी |
| YAHOO! |
2015 |
6138 |
24 फीसदी |
76 फीसदी |
| facebook |
2015 |
5,479 |
23 फीसदी |
77 फीसदी |
| Google |
2015 |
32,527 |
22 फीसदी |
78 फीसदी |
| Twitter |
2015 |
2,910 |
22 फीसदी |
78 फीसदी |
| Intel |
2015 |
53,732 |
17 फीसदी |
83 फीसदी |
| Microsoft |
2015 |
59,796 |
17 फीसदी |
83 फीसदी |
देखिए क्या है फेसबुक में असमानता की स्थिति:
(डेटा साभार: graphics.wsj.com)