1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. अचानक बंद हुई दुनिया की सबसे लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter, अब चालू

अचानक बंद हुई दुनिया की सबसे लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter, अब चालू

अचानक साइट के डाउन हो जाने से ना तो यूजर ट्वीट कर पा रहे थे और ना ही ट्वीट देख पा रहे थे...

twitter down- India TV Hindi
twitter down

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर आज कुछ देर के लिए बंद रही। अचानक साइट के डाउन हो जाने से ना तो यूजर ट्वीट कर पा रहे थे और ना ही दूसरे ट्वीट देख पा रहे थे। हालांकि अब ट्विटर की सेवाएं दोबारा शुरू हो गई हैं।  

बता दें कि कल 21 मार्च को ही ट्विटर का स्थापना दिवस भी था और स्थापना दिवस के अगले ही दिन इसमें आई तकनीकी खराबी की वजह से इसके इस्तेमाल करने वाले भी असहज महसूस कर रहे हैं।