नई दिल्ली: भारत में इस साल कई बजट स्मार्टफोन्स की धूम रही। ऐसे कई लोग होंगे जो स्मार्टफोन्स पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, लेकिन फीचर्स के मामले में भी कोई समझौता उन्हें पसंद नहीं होगा। हमने ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखकर 2017 में उपलब्ध 5,000 रुपये से भी कम कीमत वाले 5 सबसे अच्छे 4G स्मार्टफोन्स की लिस्ट बनाई। इन स्मार्टफोन्स की लिस्ट बनाते हुए इस बात का भी ख्याल रखा गया कि उनमें कम से कम 2GB RAM और HD डिस्प्ले जरूर हो।
स्मार्टफोन्स की लिस्ट को बनाते हुए इस बात का भी खास ध्यान रखा गया है कि कम कीमत के होने के बावजूद वे कहीं से भी परफॉर्मेंस में कमतर न हों। इसके साथ ही उनकी कैमरा क्वॉलिटी बेहतर हो और इंटरनल मेमरी बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट्स तो जरूर ही हों। इन सब कसौटियों पर खरा उतरने के बाद ही इस लिस्ट में इन्हें शामिल किया गया है। तो आइए, जानते हैं इस साल 5,000 रुपये से भी कम कीमत में आने वाले 5 सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स के बारे में...
Xiaomi Redmi 5A: चीनी कंपनी शाओमी के इस स्मार्टफोन ने लॉन्च होने के साथ ही मार्केट में तहलका मचा दिया। 137 ग्राम वजनी इस स्मार्टफोन में 5-इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 2GB RAM, 16GB की इंटरनल मेमरी और 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इस स्मार्टफोन की कीमत Flipkart पर 4,990 रुपये है।