नई दिल्ली: 2017 में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए, लेकिन इनमें से भी कुछ ऐसे रहे जिन्होंने मार्केट में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी। इन स्मार्टफोन्स को लेकर दुनिया के कई कोनों में यूजर्स के बीज दीवानगी देखी गई। इनमें से कुछ अपने बेहतरीन कैमरा फीचर्स के लिए जाने गए, तो कुछ के प्रोसेसर्स, ऑडियो क्वॉलिटी और अन्य फीचर्स ने तहलका मचाया। आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
कोई भी स्मार्टफोन लेने से पहले हम अक्सर जिन चीजों पर फोकस करते हैं, उनमें फोन की कैमरा क्वॉलिटी, उसका लुक, सिम स्लॉट्स, प्रोसेसर और ऑडियो क्वॉलिटी शामिल हैं। हम आपको जिन स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, वे इनमें से अधिकांश फीचर्स पर जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे, और यही वजह है कि जनता ने इन स्मार्टफोन्स को हाथों-हाथ लिया। आइए, अब आपको बताते हैं उन 5 स्मार्टफोन्स के बारे में, जिन्होंने 2017 में लोगों को अपने फीचर्स के दम पर काफी आकर्षित किया...
Apple iPhone X: ऐपल का कोई भी प्रॉडक्ट जब मार्केट में आता है तो अपने आप हलचल मच जाती है। ऐसा ही ऐपल के नए iPhone X के साथ हुआ। इस फोन में कंपनी ने पहली बार एक नई डिजाइन का इस्तेमाल किया। इसके अलावा इस फोन के ऑनबोर्ड फेशल रेकग्निशन टेक्नॉलजी (फेस आईडी) और इंडक्शन चार्जिंग जैसे फीचर्स ने मार्केट में अपना लोहा मनवाया। यह स्मार्टफोन ऐपल द्वारा लाया गया अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन भी है।