A
Hindi News टेक न्यूज़ 14550mAh बैटरी और 12GB रैम वाला 2-इन-1 Android PC भारत में हुआ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

14550mAh बैटरी और 12GB रैम वाला 2-इन-1 Android PC भारत में हुआ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

14450mAh बैटरी वाला 2-इन-1 टैबलेट PC लॉन्च हुआ है। इस टैबलेट पीसी को आप टैबलेट और लैपटॉप की तरह यूज किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें कई और दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

2 in 1 Android PC- India TV Hindi Image Source : BRAVE ARK 2-इन-1 एंड्रॉइड पीसी भारत में लॉन्च

Brave Ark ने भारत में अपना 2-इन-1 एंड्रॉइड PC लॉन्च कर दिया है। यह ऑल-इन-वन एंड्रॉइड पावर्ड टैबलेट है, जिसमें तगड़े फीचर्स मिलते हैं। इसमें 14,550mAh की तगड़ी बैटरी, 12GB रैम, 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस टैबलेट PC को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के जरिए सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

इस टैबलेट PC को एक ही स्टोरेज वेरिएंट 12GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। इसकी कीमत 34,999 रुपये है। इसे एक ही कलर ऑप्शन- गैलेक्टिक ब्लू में पेश किया गया है। यह टैबलेट पीसी Brave Ark Pen को भी सपोर्ट करता है। यह टैबलेट खास तौर पर कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है।

Brave Ark 2-in-1 टैबलेट PC के फीचर्स

जैसा कि नाम से साफ है यह एक 2-इन-1 डिवाइस है, जिसकी वजह से इसे आप एक टैबलेट या फिर Android PC की तरह यूज कर सकते हैं। यह Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें आप गूगल प्ले स्टोरे के जरिए अपने पसंदीदा ऐप्स को इंस्टॉल कर सकते हैं। इसमें 12.95 इंच का 2.8K रेजलूशन वाला IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 700 निट्स तक की है।

यह टैबलेट Qualcomm के दमदार चिपसेट Snapdragon 8s Gen 3 के साथ आता है। इसमें 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इस टैबलेट की इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसके बैक में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 13MP का बैक और 5MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। रियर कैमरे के साथ LED फ्लैश लाइट दी गई है।

इस टैबलेट में आठ स्पीकर्स और दो माइक्रोफोन्स दिए गए हैं, जो एम्प्लीफायर और DTS ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा नॉइज रिडक्शन भी मिलता है। इस टैबलेट PC में 14,550mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ 33W का फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4, WiFi 6, USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस एंड्रॉइड PC टैबलेट का वजन 760 ग्राम के करीब है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, पुणे के बाद इस शहर में खुलेगा Apple का नया Store, जानें कब होगी ओपनिंग