A
Hindi News टेक न्यूज़ 10 हजार रुपये में लें 5000mAH बैटरी वाले 5G फोन, पहली बार लेने वालों के लिए सस्ते ऑप्शन यहां

10 हजार रुपये में लें 5000mAH बैटरी वाले 5G फोन, पहली बार लेने वालों के लिए सस्ते ऑप्शन यहां

ये रहे 10,000 रुपये से कम कीमत वाले 5000mAh बैटरी वाले टॉप 5 स्मार्टफोन, जिन पर आप विचार कर सकते हैं-

5G Smartphone- India TV Hindi Image Source : INDIA TV 5जी स्मार्टफोन

Big Battery 5G Phone: क्या आपका बजट 10,000 रुपये है और इस बजट में आप एक पावरफुल स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं? साल 2025 में कई ब्रांड बड़ी बैटरी, वाइब्रेंट डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस के साथ 10,000 रुपये से कम में 5G फोन पेश कर रहे हैं। अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो लंबे समय तक आसानी से चले और प्रीमियम दिखे, तो ये रहे 10,000 रुपये से कम कीमत वाले 5000mAh बैटरी वाले टॉप 5 स्मार्टफोन, जिन पर आप विचार कर सकते हैं-

Xiaomi Redmi 13C 5G

Xiaomi Redmi 13C 5G जिसकी कीमत है 9,999 रुपये और ये फोन आपको 5जी कनेक्टिविटी के साथ मिल जाएगा. गोरिल्ला ग्लास 3 से सेफ 6.74-इंच 90Hz IPS LCD डिस्प्ले के साथ, यह टिकाऊपन और स्मूथ विजुअल दिखाता है। मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ (6nm) चिपसेट द्वारा संचालित, यह फोन एक बेहतरीन अनुभव के लिए MIUI 14 के साथ Android 13 पर चलता है। यह 8GB तक के कई रैम और 256GB (UFS 2.2) तक के स्टोरेज विकल्पों के साथ आता है, जो तेज ऐप परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। 50MP का मुख्य कैमरा शार्प तस्वीरें देता है, और इसकी 18W चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी पूरे दिन आसानी से चलती है। ये तीन रंग स्टारी ब्लैक, ट्वाइलाइट ब्लू, स्टारट्रेल ग्रीन में आता है और विश्वसनीय प्रदर्शन के साथ 5G कनेक्टिविटी चाहने वाले बजट यूजर्स के लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है

Vivo Y28 5G

Vivo Y28 5G की कीमत भी 9,999 रुपये है और ये एलीगेंट लुक्स के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस देता है। 6.56-इंच 90Hz IPS LCD डिस्प्ले जो एंड्रॉइंड 13 (फनटच ओएस 13) पर रन करता है और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 (7nm) चिपसेट से लैस है बेहद स्मूथ मल्टीटास्किंग कराने में सक्षम है। फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा और 5000mAh बैटरी आती है जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 8GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। ये दो रंगों में आता है क्रिस्टल पर्पल और ग्लिटर एक्वा।

Infinix Hot 50 5G

Infinix Hot 50 5G की कीमत 9999 रुपये है और ये 6.7-इंच IPS LCD 90Hz डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ आता है। ये एंड्रॉइड 14 XOS 14 पर रन करता है जो लेटेस्ट सॉफ्टवेयर रनिंग का एक्सपीरिएंस देता है। ये डिवाइस 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज (1टीबी तक एक्सपेंडेबल) के साथ आती है और इसमें 48MP मेन कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा आता है। 5000mAh बैटरी जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है वो शानदार पावर जेनरेशन का काम करती है। IP54 रेटिंग डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस का काम करती है. इसकी खासियत इसका लेटेस्ट एंड्रॉइड वर्जन और ड्यूरेबल स्लीक डिजाइन है।

Samsung Galaxy M06 5G

Samsung Galaxy M06 5G की कीमत 9,499 रुपये है और ये ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है और (2.4GHz + 2GHz) 6.7-इंच की HD+ PLS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। फोन 6GB रैम and 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है जो 1.5टीबी तक एक्सपेंडेबल है। ये फोन मल्टीटास्किंग और सोशल मीडया के लिए आदर्श है। फोन में 50MP + 2MP रियर कैमरा सैटअप और 8MP फ्रंट कैमरा सेटअप है। इसकी 5000mAh बैटरी पूरे दिन चलती है और सैमसंग का ऑप्टाइमाइजेशन इसके एफिशिएंट पावर मैनेजमेंट को तय करता है।

Itel Color Pro 5G

Itel का Color Pro 5G भारत में उपलब्ध सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन्स में से एक है। इसकी कीमत 8,999 रुपये है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 (6nm) प्रोसेसर द्वारा ऑपरेट होता है और Android 13 (Itel OS 13) पर चलता है। इस डिवाइस में 6.56-इंच का 90Hz IPS LCD डिस्प्ले है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को और भी आसान बनाता है। इसमें 128GB स्टोरेज और 6GB रैम है, जो बेहतरीन मल्टीटास्किंग कराता है। 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिन के उजाले में अच्छी परफॉर्मेंस देता है। 5000mAh की बैटरी और 18W की फास्ट चार्जिंग के साथ, आप लंबे समय तक इस्तेमाल का आनंद ले सकते हैं। ये दो रंग रिवर ब्लू, लैवेंडर फैंटेसी में आपको मिल सकता है।

यह भी पढ़ें

Apple Trade-In के जरिए लीजिए iPhone पर भारी डिस्काउंट, समझिए क्या है ये