A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. कौड़ियों के भाव मिल रहा 55 इंच का 4K LED Smart TV, फ्लिपकार्ट सेल में औंधे मुंह गिरी कीमत

कौड़ियों के भाव मिल रहा 55 इंच का 4K LED Smart TV, फ्लिपकार्ट सेल में औंधे मुंह गिरी कीमत

55 इंच के 4K LED Smart TV की कीमत में भारी कटौती की गई है। TCL iFFALCON का यह स्मार्ट टीवी लॉन्च प्राइस से 68% डिस्काउंट में मिल रहा है। टीवी की खरीद पर अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

55 inch smart TV - India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH स्मार्ट टीवी पर ऑफर

55 इंच के स्मार्ट टीवी की कीमत में 68% तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर शुरू हो रहे दिवाली धमाका सेल में 55 इंच का 4K LED Smart TV कौड़ियों के भाव मिल रहा है। वहीं, 43 इंच और 32 इंच के स्मार्ट टीवी की कीमत में भारी कटौती की गई है। टीवी की खरीद पर बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स का भी लाभ मिलेगा।

स्मार्ट टीवी हुआ सस्ता

TCL के सब ब्रांड iFFALCON का 55 इंच वाला स्मार्ट टीवी महज 22,999 रुपये की कीमत में घर ला सकते हैं। 73,990 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्ट टीवी 68% सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक के कार्ड से यह स्मार्ट टीवी खरीदने पर 5% का कैशबैक भी मिल रहा है।

मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

iFFALCON का यह स्मार्ट टीवी Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 55 इंच की अल्ट्रा एचडी रेजलूशन वाली स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्ट टीवी की स्क्रीन 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3840 x 2160 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करती है। यह स्मार्ट टीवी 4K HDR फीचर को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें डॉल्वी विजन, MEMC और डायनैमिक कलर इन्हांसमेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इस स्मार्ट टीवी में तीन HDMI और एक USB पोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें LAN, WiFi, Bluetooth और सैटेलाइट केबल का सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्ट टीवी AiPQ Pro प्रोसेसर पर काम करता है। टीवी की स्क्रीन के चारों साइड मैटलिक फ्रेम और बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं। यह स्मार्ट टीवी Netflix, JioHotstar, Prime Video, YouTube, Zee5 जैसे प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स के साथ आता है। इसके रिमोट में गूगल असिस्टेंट बटन दिया गया है।

ऑडियो क्वालिटी की बात करें तो यह स्मार्ट टीवी 24W के आउटपुट साउंड को सपोर्ट करता है। इसमें डॉल्वी ऑडियो फीचर भी दिया गया है। कंपनी ने इस टीवी में चार स्पीकर्स दिए हैं, जो इमर्सिव आउटपुट साउंड का एक्सपीरियंस देगा। iFFALCON का 43 इंच वाला स्मार्ट टीवी महज 15,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। यह स्मार्ट टीवी 50,990 रुपये में आता है। इसकी खरीद पर भी 68% का डिस्काउंट मिलेगा।

यह भी पढ़ें -

BSNL 5G का इंतजार खत्म! पॉयलट प्रोजेक्ट का काम पूरा, जल्द शुरू होगी सर्विस