A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. AI को लेकर खौफ में हैं अमेरिकी, सर्वे में बड़ा खुलासा, 70% लोगों को सता रहा नौकरी जाने का डर

AI को लेकर खौफ में हैं अमेरिकी, सर्वे में बड़ा खुलासा, 70% लोगों को सता रहा नौकरी जाने का डर

AI को लेकर अमेरिकियों में नया खौफ है। हर 10 में से 7 अमेरिकियों को लगता है कि आने वाले कुछ साल में एआई उनकी नौकरी खत्म कर देगा।

AI Job cuts- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH एआई को लेकर चिंता

AI के आने के बाद पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा हुआ है। कई सेक्टर में नौकरियां कम हो रही हैं। हालांकि, कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि एआई आने वाले समय में हमारे काम करने के तरीके को पूरी तरह से बदल देगा। एआई को लेकर सबसे ज्यादा खौफ अमेरिकियों में है। हाल में आई एक सर्वे के मुताबिक, हर 4 में से 3 अमेरिकियों को लगता है कि एआई उनकी नौकरी को खत्म कर देगा।

10 में से 7 लोगों को एआई से खतरा

Quinnipiac यूनिवर्सिटी के ताजा सर्वे के मुताबिक, हर 10 में से 7 अमेरिकियों का मानना है कि एआई टेक्नोलॉजी के एडवांस होने से पूरी दुनिया में जॉब कट्स देखने को मिल सकता है। इस सर्वे में यह भी कहा गया है कि 30% अमेरिकियों का मानना है कि एआई की वजह से कुछ नौकरियां पूरी तरह खत्म हो जाएंगी।

इस सर्वे में हर एज के लोगों ने भाग लिया है। सर्वे के मुताबिक, 34% मिलेनियल्स का मानना है कि उनकी जॉब्स एआई की वजह से खत्म हो जाएगी। वहीं, 26% जेन-Z का मानना है कि एआई की वजह से उनकी जॉब्स खत्म हो सकती है। एआई और ऑटोमेशन की वजह से हर सेक्टर में जॉब्स के कम होने की आशंका जताई जा रही है।

डेटा रेगुलेशन को लेकर उठाए सवाल

अमेरिकियों ने एआई के रेगुलेशन, डेटा सेंटर को लेकर भी चिंता जाहिर की है। 74% अमेरिकियों का मानना है कि एआई के रेगुलेशन को लेकर सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। वहीं, 65% लोग एआई डेटा सेंटर के खिलाफ नजर आए हैं। हालांकि, इस सर्वे में भाग लेने वाले 55% लोगों का मानना है कि एआई उनके लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। इससे होने वाले नुकसान के मुकाबले यह फायदा पहुंचा रहा है।

डोनाल्ट ट्रंप सरकार द्वारा वॉरफेयर में एआई के इस्तेमाल को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई है। 51% लोगों का मानना है कि वॉरफेयर में एआई का इस्तेमाल करना सही नहीं है। यूनिवर्सिटी द्वारा यह सर्वे 19 से 23 मार्च के बीच किया गया है, जिसमें 1,400 अमेरिकी एडल्ट्स ने हिस्सा लिया है।

यह भी पढ़ें - हैकर्स के निशाने पर हैं आपके फोन और स्मार्टवॉच, सरकार ने जारी की चेतावनी, तुरंत करें ये काम